मनोरंजन

समुद्र के किनारे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हुए रोमांटिक, कुछ ऐसी हैं तस्वीरें

Neha Dani
18 April 2022 7:05 AM GMT
समुद्र के किनारे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हुए रोमांटिक, कुछ ऐसी हैं तस्वीरें
x
इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में पहली बार कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ काम करेंगी।

बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से फैन्स का दिल जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा रही हैं। वह एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा अपनी निजी जिंदगी को भी बड़ी ही खूबसूरती से बैलेंस करती हैं। साल 2018 में निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका लॉस एंजेलिस में ही सेटल हैं और वह अक्सर निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में ईस्टर सेलिब्रेशन के मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोमांटिक अंदाज फैन्स को देखने को मिला।



प्रियंका-निक ने ईस्टर का मनाया जश्न


प्रियंका चोपड़ा ने अपने इन्स्टाग्राम पर ईस्टर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें पोस्ट की। देसी गर्ल और विदेशी मुंडे ने बहुत ही धूमधाम से ईस्टर का जश्न मनाया। प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीरों में अभिनेत्री येलो रंग के को-ऑर्ड रंग के आउटफिट में एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं, तो वही निक जोनस ने इस सेलिब्रेशन के लिए कलरफुल शर्ट और ब्लू पैंट्स पहने, जिसमें वह सिम्पल और काफी हैंडसम लग रहे हैं। सेलिब्रेशन की तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी तरफ से सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं'
समुद्र तट पर निक जोनस के साथ दिखा रोमांटिक अंदाज
ईस्टर सेलिब्रेशन के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ एक और तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की शक्ल तो नहीं दिख रही है, लेकिन पति के साथ उनका रोमांटिक अंदाज साफ तौर पर देखा जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा ने जहां पहली तस्वीर में निक जोनस का हाथ थाम रखा है, तो वही दूसरी तस्वीर में उनके हाथ में कुछ पत्थर है। अन्य तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने अपने और निक जोनस की रेत पर परछाई की तस्वीर शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा, 'सपने किससे बनते हैं'।
सरोगेसी के जरिए बने माता-पिता
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल सरोगेसी के द्वारा माता-पिता बने हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 22 जनवरी 2022 में अपनी पैरेंट बनने की घोषणा अपने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को दी थी। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने अब तक अपनी बेटी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर ऑफिशियली शेयर नहीं की है। प्रियंका चोपड़ा के आगामी प्रोजेक्ट के की बात करें तो वह जल्द ही अमेरिकन टीवी सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में पहली बार कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ काम करेंगी।

Next Story