मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने तेहो झील पर मनाया 'मैजिक आवर', अकेले में ऐसा करते प्राइवेट तस्वीरें हो गई वायरल
Rounak Dey
12 July 2022 4:33 PM IST

x
वहीं वह फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ संग नजर आएंगी.
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपने पीडीए और रोमांटिक कैमिस्ट्री को लेकर छाए रहते हैं. अब एक बार फिर से इस स्टार कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को खुद निक जोनास ने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. तस्वीरों में निक और प्रियंका को एक दूसरे के साथ कोजी अंदाज में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जा सकता है.
निक जोनास ने तस्वीरों को दिया ये कैप्शन
निक जोनस ने प्रियंका के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैपशन में लिखा, 'मैजिक ऑवर'. कैप्शन में उन्होंने एक रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है. निक के कैप्शन के अनुसार, कपल की ये दिलकश तस्वीरें ताहो झील की हैं, जहां वे अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए खूब मजे किए. सोशल मीडिया यूजर्स इस बात की चर्चा भी कर रहे हैं कि आखिर निक और प्रियंका की ये तस्वीरें किसने क्लिक की हैं.
रोमांस में डूबा दिखा कपल
सामने आई तस्वीरों में झील के बीचो बीच प्रियंका-निक को बोट पर एक साथ रोमांटिक पोज़ देते हुए देखा जा सकता है. स्टार कपल के लुक की बात करें तो देसी गर्ल ऑरेंज ड्रेस में नजर आ रही हैं. उन्होंने ब्लैक जैकेट कैरी कर अपने लुक को पूरा किया है. वहीं निक ऑल ब्लैक आउटफिट में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरों में कपल को बोट राइड का लुत्फ लेते देखा जा सकता है.
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपकमिंग प्रोजेक्ट 'टेक्स्ट फॉर यू' में देखी जाएंगी. इसके अलावा उनके पास शिल्पी सोमाया गौड़ा के उपन्यास 'द सीक्रेट डॉटर' पर आधारित एक फिल्म और भी, जिसमें वह सियाना मिलर के साथ देखी जाएंगी. वहीं वह फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'जी ले जरा' में भी आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ संग नजर आएंगी.
Next Story





