मनोरंजन

ऑस्टिन कॉन्सर्ट में एन्जॉय करने पर निशाने पर आये Priyanka Chopra और Nick Jonas

Tara Tandi
6 Sept 2023 5:23 PM IST
ऑस्टिन कॉन्सर्ट में एन्जॉय करने पर निशाने पर आये Priyanka Chopra और Nick Jonas
x
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर खबरों में रहते हैं। फैंस उन्हें बेहद पसंद करते है। और जब भी दोनों किसी जगह एक साथ नजर आते हैं तो छा ही जाते हैं। उनकी केमिस्ट्री हर किसी का दिल जीत लेती है। हमेशा की तरह प्रियंका हाल ही में जोनास ब्रदर्स ऑस्टिन कॉन्सर्ट में मौजूद थीं। वह अपने पति को खूब चियर कर रही थीं।
निक भी उन पर प्यार लुटा रहे थे। लेकिन दोनों का इस तरह एन्जॉय करना कुछ लोगों को असहज कर रहा था। अब वे प्रियंका और निक की आलोचना कर रहे हैं और इसकी वजह हैं प्रियंका के जेठ और जेठानी! दरअसल, ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर अपनी शादी तोड़ने जा रहे हैं। वे तलाक लेने जा रहे हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं।
इन अफवाहों के बीच जोनस ब्रदर्स अपने कॉन्सर्ट में बिजी हैं। प्रियंका और निक भी खूब एन्जॉय कर रहे हैं। ऐसे में कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर तलाक की खबर सच है तो इस समय जो जोनस पर क्या बीत रही होगी, लेकिन दोनों अपने में ही खोए हुए हैं। हालांकि, #Nickyanka के फैंस उनकी जोड़ी की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।
निक और प्रियंका ने 2018 में राजस्थान में भव्य शादी की थी। उनकी बेटी मालती मैरी का जन्म साल 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। प्रियंका अक्सर अपने पति का साथ देने के लिए उनके कॉन्सर्ट में आती हैं और उन्हें खूब चीयर करती हैं। साल 2021 में प्रियंका और निक लंदन शिफ्ट हो गए। उस वक्त प्रियंका 'सिटाडेल' और 'लव अगेन' में काम कर रही थीं।
Next Story