मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाथों में हाथ लिए बीच पर आए नजर, देखें कपल की लेटेस्ट तस्वीरें

Neha Dani
16 Jan 2022 6:32 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाथों में हाथ लिए बीच पर आए नजर, देखें कपल की लेटेस्ट तस्वीरें
x
दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में अपने पेट डॉग के साथ कैलिफोर्निया के एक खूबसूरत बीच पर टहलते नजर आए। कपल की तस्वीरें एक इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट पोर्टल ने शेयर की हैं जो अब फैन पेजों पर वायरल हो गई हैं। प्रियंका और निक इस हसीन शाम को साथ में बिताते दिखाई पड़े और उनकी प्यारी सी डॉगी भी उनके साथ थी। कैलिफोर्निया के सैन डिएगो डेल मार डॉग बीच से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये खूबसूरत तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं।

रोमांटिक वॉक पर निक-प्रियंका
तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा को व्हाइट टॉप के ऊपर ब्लैक जैकेट पहने और उसके साथ ब्लू क्रॉप डेनिम पहने देखा जा सकता है। उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया हुआ था और सैंडिल पहने थे। निक जोनस के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक पैंट्स के साथ मैचिंग जैकेट पहनी हुई थी।
फैंस के लिए खजाना हैं ये तस्वीरें


कैजुअल आउटफिट के साथ निक जोनस ने व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए थे। दोनों हाथों में हाथ लिए समंदर किनारे इस हसीन शाम का लुत्फ लेते दिखाई दिए। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की साथ में ली गई ये तस्वीरें किसी भी फैन के लिए ट्रेजर हो सकती हैं। बता दें कि इन तस्वीरों को TMZ ने क्लिक और प्रकाशित किया है जिन्हें अब फैन पेजों पर शेयर किया जा रहा है।
प्रियंका-निक की वेडिंग एनिवर्सरी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले महीने अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2018 में ये कपल शादी के बंधन में बंध गया था। दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में बहुत आलीशान अंदाज में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थीं।


Next Story