मनोरंजन

Priyanka Chopra और Karan Johar ने NMACC इवेंट के दौरान एक दूसरे को लगाया गले

Rounak Dey
1 April 2023 9:51 AM IST
Priyanka Chopra और Karan Johar ने NMACC इवेंट के दौरान एक दूसरे को लगाया गले
x
प्रियंका और करण ने मिलते ही एक दूसरे को गले लगाया, और इनकी बॉन्डिंग का यह वीडियो लाइमलाइट में बना हुआ है।

कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड छोड़ने के कारण को बताकर फैंस को हैरत में डाल दिया था। उन्होंने बताया था कि कैसे उन्हें किनारे करना शुरू कर दिया गया था। इसके बाद कंगना रनोट ने फिल्ममेकर करण जौहर का नाम लेते हुए कहा था कि उन्होंने प्रियंका को बैन कर दिया था, जिस वजह से अभिनेत्री ने हॉलीवुड का रुख किया। इस बयान के सामने आने के बाद एक बार फिर करण जौहर यूजर्स के निशाने पर आ गए।

गर्मजोशी से मिले प्रियंका और करण

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने करण जौहर को ट्रोल किया कि प्रियंका को बैन करने की वजह से एक्ट्रेस को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना पड़ा। मगर हाल ही में मुंबई में आयोजित किए गए एक फंक्शन में दोनों ने जिस अंदाज में एक दूसरे से मुलाकात की, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इनके बीच सब ठीक है।

दरअसल, शुक्रवार को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कई फिल्मी सितारों ने उद्घाटन समारोह की पार्टी में शिरकत की। इस स्टार स्टडेड इवेंट में प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर ने भी शिरकत की, और दोनों ही एक दूसरे के साथ गर्मजोशी से मिलते नजर आए।

सितारों से सजे इस इवेंट में प्रियंका, निक जोनस के साथ पहुंची। वहीं, करण जौहर ने अकेले ही पार्टी में शिरकत की। बहरहाल, प्रियंका और करण ने मिलते ही एक दूसरे को गले लगाया, और इनकी बॉन्डिंग का यह वीडियो लाइमलाइट में बना हुआ है।

उल्टा पड़ा कंगना का वार?

कंगना और प्रियंका को देख यह कहीं से भी नहीं लगा कि अतीत में प्रोफेशनली इनके बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा होगा। ऐसे में कंगना का करण जौहर द्वारा प्रियंका को बैन करने का दावा कितना सही है, इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो सकता है।

उन्होंने ट्वीट किया था, 'बॉलीवुड के बारे में प्रियंका यही कहना चाहती हैं, लोगों ने उनके खिलाफ गैंग बनाई, उन्हें बुली किया और फिल्म इंडस्ट्री से बाहर का रास्ता दिखाया। खुद से अपने दम पर अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका को इंडिया छोड़ना पड़ना। सभी जानते हैं कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था।'

Next Story