मनोरंजन

प्रियंका चाहर ने शालीन से कही ये बात, लड़ाई देख शिव-स्टेन ने लिए जमकर मजे

Neha Dani
24 Jan 2023 7:46 AM GMT
प्रियंका चाहर ने शालीन से कही ये बात, लड़ाई देख शिव-स्टेन ने लिए जमकर मजे
x
प्रियंका ने शालीन से कहा कि अगर वो इसके बाद कभी भी अर्चना को ऐसा कहते है तो उनसे बुरा कोई और नहीं होगा।
छोटे पर्दे का सबसे मजेदार रियलिटी शो बिग बॉस 16 में हर दिन रिश्ते बनते और बिगड़ते है। सबसे पहले प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम काफी अच्छे दोस्त थे। हालांकि बाद में दोनों के रास्ता अलग हो गए। लेकिन अब एक बार फिर दोनों दोस्त बन गए हैं। वैसे भी इन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। हालिया एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम ने मिलकर शालीन भनोट की क्लास लगा दी। वहीं टीना दत्ता ने इन दोनों का भरपूर साथ दिया। हालांकि इसके बाद शालीन भनोट का दिल टूट गया और वो शिव और स्टेन के सामने रोने लगे।
प्रियंका चाहर ने शालीन से कही ये बात
दरअसल, बिग बॉस 16 के बीते एपिसोड में अर्चना गौतम, टीना दत्ता और प्रियंका चौधरी एक साथ बैठे हुए थे। इस दौरान अर्चना अंग्रेजी बोलकर सभी को हंसा रही थी। अर्चना ने शालीन भनोट से मजाक किया और जोर-जोर से हसंने लगी। अर्चना का ये अंदाज शालीन को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसके बाद अर्चना शिव ठाकरे से मजाक करने लगी। हालांकि इन दोनों के बीच शालीन भनोट आकर कूद पड़े और अर्चना को फटकार लगा दी। उस समय तो प्रियंका चाहर बिल्कुल शांत थी। लेकिन बाद में प्रियंका ने शालीन से कहा कि अगर वो इसके बाद कभी भी अर्चना को ऐसा कहते है तो उनसे बुरा कोई और नहीं होगा।
बताते चलें कि टीना दत्ता को लेकर एक खबर सामने आ रही है, जिसमें ये बताया जा रहा है कि वो इस शो से बाहर जाने वाली हैं। दत्ता ने प्रियंका से कहा कि शायद उन्हें घर जाना पड़े। यह बात सुन प्रियंका दंग रह गई। जब प्रियंका उनसे सवाल करती हैं तो टीना उन्हें अपने दांत दिखाती हैं, जिन्हें देखकर प्रियंका के होश उड़ जाते हैं। इसके बाद टीना दत्ता को बिग बॉस बाथरूम एरिया में बुलाते हैं, जहां डॉक्टर उनकी जांच करते हैं। हालांकि लोगों को मानना है कि बेहतर इलाज के लिए टीना दत्ता बिग बॉस 16 से बाहर हो जाएंगी।

Next Story