मनोरंजन

प्रियंका चाहर चौधरी ने एमसी स्टैन की जीत पर किया रिएक्ट

Neha Dani
13 Feb 2023 9:27 AM GMT
प्रियंका चाहर चौधरी ने एमसी स्टैन की जीत पर किया रिएक्ट
x
उसने गेम को अपना 102 पर्सेंट दिया। पहले दिन से ही वो इस गेम में शामिल था और मन से खेल रहा था।'
'बिग बॉस 16' के पहले ही दिन से लग रहा था कि इस सीजन की विनर प्रियंका चाहर चौधरी होंगी। बल्कि फिनाले वाले दिन भी आ रहे वोटिंग ट्रेंड्स के हिसाब से प्रियंका को ही विनर बताया जा रहा था। लेकिन पासा पलट गया और एमसी स्टैन विनर बन गए और शिव ठाकरे फर्स्ट रनर-अप रहे। जबकि प्रियंका टॉप-2 में भी अपनी जगह नहीं बना सकीं। लेकिन प्रियंका खुश हैं। प्रियंका सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि एमसी स्टैन के लिए भी खुश हैं।
Bigg Boss 16 के फिनाले के बाद Priyanka Chahar Choudhary ने अपनी हार और एमसी स्टैन की जीत पर रिएक्ट किया। प्रियंका ने कहा कि MC Stan बहुत रियल हैं और इसलिए जीत गए। वहीं अपनी हार पर प्रियंका ने कहा कि भले ही वह 'बिग बॉस 16' नहीं जीत पाईं, पर खुश हैं कि इतने लोगों का दिल जीत लिया।
स्टैन की जीत पर यह बोलीं प्रियंका
प्रियंका चाहर चौधरी ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स से बात करते हुए कहा, 'मैं स्टैन के लिए बहुत खुश हूं। वो शो को हल्के में ले रहा था, पर जीत गया क्योंकि वो बहुत रियल है। वह बहुत ही अच्छा इंसान है और मैं उसके लिए खुश हूं। जो कुछ भी होता है, उसके पीछे कुछ न कुछ वजह जरूर होती है। मैं शो नहीं जीत पाई पर इतने सारे लोगों का दिल जीता। बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे बहुत प्यार मिल रहा है।'
हालांकि प्रियंका ने कहा कि उनके हिसाब से शिव 'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी के ज्यादा हकदार थे। भले ही वह शिव से ज्यादा स्टैन को पसंद करती हैं, पर शिव उन्हें ज्यादा डिजर्विंग लगे। प्रियंका बोलीं, 'मुझे शिव से ज्यादा स्टैन अच्छा लगता है। लेकिन शिव ज्यादा डिजर्विंग लगता है। उसने गेम को अपना 102 पर्सेंट दिया। पहले दिन से ही वो इस गेम में शामिल था और मन से खेल रहा था।'

Next Story