मनोरंजन

प्रियंका चाहर चौधरी ने पलंग पर बैठकर दिए किलर पोज, देखें फोटोज

Neha Dani
20 March 2023 2:16 AM GMT
प्रियंका चाहर चौधरी ने पलंग पर बैठकर दिए किलर पोज, देखें फोटोज
x
दोनों ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था, जिसे भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
प्रियंका चहर चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है। जिसमें वे पिंक थाई हाई स्लिट वन पीस गाउन में काफी बोल्ड अंदाज में पोज देती नज़र आ रहीं हैं। उन्होंने 2 फोटोज शेयर की है। इसमें उन्हें पिंक कलर की ड्रेस पहनकर बेड पर बैठकर बोल्ड अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने हाई हील्स भी पहन रखी है। उनके बाल खुले हुए हैं और वह पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
फोटोज शेयर करते हुए प्रियंका चहर चौधरी ने गोवा के एक होटल को टैग किया है। इसके अलावा उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है। प्रियंका चहर चौधरी की फोटोज इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 23 घंटे में चार लाख के करीब लाइक्स मिले हैं।



प्रियंका चहर चौधरी की फोटोज पर 13 हजार से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। एक ने लिखा है, 'मैं अपनी आंखें नहीं हटा पा रहा हूं।' एक ने लिखा है, 'इस फोटो को देखकर निमृत कौर अहलूवालिया तो जल-भुन गई होगी।' एक ने लिखा है, 'आप बहुत हॉट लग रही हो।' एक ने लिखा है, 'आसमान से उतरा नूर है कोई।' एक ने लिखा है, 'अंकित तो आज गया। अच्छे से कमेंट आना चाहिए।' एक ने लिखा है, 'इतनी खूबसूरत क्यों हो तुम।' एक ने लिखा है, 'रानी की तरह।'
प्रियंका चहर चौधरी बिग बॉस 16 में नजर आई थी। वह यह शो जीत नहीं पाई। हालांकि उन्होने इस शो से काफी नाम कमा लिया है। सभी का मानना था कि प्रियंका चहर चौधरी बिग बॉस 16 की विनर बनेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ लेकिन हारने का उनके चेहरे पर कोई गम नहीं था। प्रियंका चहर चौधरी अंकित गुप्ता के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी काफी चर्चा में थी। दोनों ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था, जिसे भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Next Story