मनोरंजन

प्रियंका चाहर चौधरी ने गाड़ा झंडा, शिव-निमृत को पछाड़ कर ट्विटर पर रचा इतिहास

Rounak Dey
10 Jan 2023 2:30 AM GMT
प्रियंका चाहर चौधरी ने गाड़ा झंडा,  शिव-निमृत को पछाड़ कर ट्विटर पर रचा इतिहास
x
एक्ट्रेस के लिए फैंस द्वारा किए गए ट्वीट ने की संख्या ने भी एक एक रिकॉर्ड बना दिया है।
Bigg Boss 16: टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 16वें सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी धमाल मचा रही हैं। प्रियंका टीवी की शानदार अभिनेत्री हैं, जिसने बिग बॉस के घर में भी अपना जलवा दिखा दिया है। शो में प्रियंका अपने खेल और दमदार आवाज की वजह से राज कर रही हैं। इतना ही नहीं, जब से वह इस शो में आई हैं, तब से ट्विटर पर भी छाई हुई हैं। आए दिन प्रियंका का नाम ट्विटर पर ट्रेंड करता है। लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने बिग बॉस के घर में बैठकर ट्विटर पर गर्दा उड़ा दिया है। प्रियंका बीते काफी समय से ट्रेंड कर रही हैं। हैरानी की बात ये है कि एक्ट्रेस के लिए फैंस द्वारा किए गए ट्वीट ने की संख्या ने भी एक एक रिकॉर्ड बना दिया है।
ट्विटर पर ट्रेंड हुआ जनता की जान प्रियंका
दरअसल, ट्विटर पर बीते काफी समय से 'जनता की जान प्रियंका' ट्रेंड कर रहा है। प्रियंका के लिए 5 मिलियन से ज्यादा ट्वीट हुए हैं और वो भी सिर्फ 34 घंटे में।
प्रियंका चौधरी ने बनाया रिकॉर्ड
बिग बॉस में इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, रुबीना दिलैक और उमर रियाज जैसे कंटेस्टेंट्स के लिए फैंस ने इस तरह ट्विटर पर प्यार लुटाया है। हालांकि, प्रियंका इन लोगों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाईं। लेकिन बिग बॉस 16 में वह पहली कंटेस्टेंट बनी हैं, जिसके लिए इतने ट्वीट हुए हैं।
प्रियंका बनीं बिग बॉस की क्वीन
दावा किया जाता है कि प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 की विनर बन सकती हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का उन्हें खूब सपोर्ट मिल रहा हैं। दूसरी तरफ वह कई बाग बिस की क्वीन भी बन चुकी हैं।
प्रियंका के खेल से हर कोई इंप्रेस
प्रियंका चाहर चौधरी के बिग बॉस के घर में कम ही दोस्त बने हैं लेकिन वह अकेले भी अपने खेल से दर्शकों को इंप्रेस कर चुकी हैं। उनके मुद्दे और दूसरे कंटेस्टेंट्स संग लड़ाई, फैंस को भी पसंद आई है।

Next Story