मनोरंजन

प्रियंका चाहर और अर्चना गौतम में हुई लड़ाई, घरवालों ने लिए जमकर मजे

Rounak Dey
14 Dec 2022 6:12 AM GMT
प्रियंका चाहर और अर्चना गौतम में हुई लड़ाई, घरवालों ने लिए जमकर मजे
x
इस प्रोमो को देखने के बाद अब फैंस इस शो का अपकमिंग एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।
Bigg Boss 16 Promo: टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। बीते एपिसोड में इस शो में नॉमिनेशन का टास्क हुआ, जिसके बाद कई सदस्य नॉमिनेट हो गए है। दरअसल, सबसे पहले बिग बॉस ने घरवालों को बताया कि घर के तीनों कैप्टन में से कोई एक जो भी इस बजर को सबसे पहले दबाएगा उसे एक विशेषाधिकार मिल जाएगा। इस बजर को सबसे पहले सौंदर्या शर्मा ने बजाया जिसके बाद वो नॉमिनेशन से सेफ हो गई। इसके बाद नॉमिनेशन का टास्क शुरू हुआ। इस दौरान घर में जमकर बवाल हुआ। टास्क के लास्ट घर से बेघर होने के लिए शिव ठाकरे, साजिद खान, टीना दत्ता और शालीन भनोट नॉमिनेट हो गए। इस बीच बिग बॉस का एक नया प्रोमो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
प्रियंका चाहर और अर्चना गौतम में हुई लड़ाई
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें एक बार फिर अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर एक दूसरे से भिड़ती नजर आ रही हैं। वहीं इस क्लिप में आप देख सकते हैं कि इन दोनों की लड़ाई के बीच घरवाले जमकर मजे ले रहे हैं। अब्दु रोजिक, एमसी स्टेन समेत तमाम लोग खुशी से खिलखिला उठे हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई बार प्रियंका और अर्चना एक दूसरे पर बरस चुकी हैं। हालांकि कुछ देर बाद ही दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो जाता है। इस प्रोमो को देखने के बाद अब फैंस इस शो का अपकमिंग एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।

Next Story