मनोरंजन

मेट गाला में प्रियंका और निक की ट्यूनिंग ने जीता लोगों का दिल, देखें PICS

jantaserishta.com
2 May 2023 2:34 PM IST
मेट गाला में प्रियंका और निक की ट्यूनिंग ने जीता लोगों का दिल, देखें PICS
x
देखें तस्वीरें.
मुंबई (आईएएनएस)| एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा को स्ट्रीमिंग शो 'सिटाडेल' के लिए शानदार फीडबैक मिल रहा है। एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस के साथ मेट गाला पहुंची। दोनों की ट्यूनिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया। मेट गाला को न्यूयॉर्क शहर में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया गया था।
मेट गाला के रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस के साथ नजर आईं। उन्होंने मशहूर डिजाइनर वैलेंटिनो का थाई-हाई स्लिट ब्लैक गाउन पहना था। इस बोल्ड गाउन में प्रियंका की एंट्री को मेट गाला में सबसे जोरदार तालियां मिलीं।
इस कपल ने दिवंगत फैशन आइकन कार्ल लेगरफेल्ड को श्रद्धांजलि देने के लिए ब्लैक एंड व्हाइट की थीम चुनी, जिस पर इस साल की मेट गाला थीम आधारित है। निक ने ब्लैक लेदर ब्लेजर के साथ वाइट शर्ट पहन रखी थी।
दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका और निक की लव स्टोरी 2017 में मेट गाला कार्पेट पर शुरू हुई थी, जब दोनों को राल्फ लॉरेन कॉउचर में देखा गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story