मनोरंजन
'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम
jantaserishta.com
25 March 2026 1:05 PM IST

x
मुंबई: फिल्मों की दुनिया में कॉमेडी एक ऐसा जॉनर है, जिसे लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इस कड़ी में फिल्ममेकर प्रियदर्शन का सबसे ज्यादा बोलबाला होता है। उन्होंने कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी लोग देखकर हंसते हैं। लेकिन, प्रियदर्शन का खुद का नजरिया इस बारे में थोड़ा अलग है। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने बताया कि उन्हें अपनी ही फिल्मों पर हंसी नहीं आती।
आईएएनएस से बात करते हुए प्रियदर्शन ने कहा, ''कॉमेडी फिल्म बनाना मेरे लिए बहुत मुश्किल रहा है और इसमें मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी है। जब मैं अपनी ही हिट फिल्मों को दोबारा देखता हूं, तो हंसने का मन नहीं करता, जबकि वही फिल्में दर्शकों को खूब हंसाती हैं।''
प्रियदर्शन ने कहा, ''मैं हर एक सीन को कई बार देखता हूं, क्योंकि फिल्म बनाते समय एक ही सीन को बार-बार शूट और एडिट करना पड़ता है। ऐसे में जब वही सीन मैं बार-बार देख लेता हूं, तो उसमें मेरे लिए नया कुछ नहीं बचता। यही वजह है कि मुझे अपनी फिल्मों में वह मजा महसूस नहीं होता, जो पहली बार देखने वाले दर्शकों को आता है।''
उन्होंने कहा, ''जब मैं थिएटर में बैठकर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखता हूं, तो मुझे अपनी मेहनत का असली असर समझ आता है। लोग एक ही सीन को कई बार देखकर भी हंसते हैं और उसे एन्जॉय करते हैं, जो मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि की तरह है।''
कॉमेडी के बारे में प्रियदर्शन ने कहा, ''यह सबसे मुश्किल जॉनर है। खासकर जब इसमें डर या थ्रिल जैसे तत्व जोड़ने होते हैं, तो यह और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस तरह की फिल्में बनाते समय मुझे हर बार घबराहट होती है, क्योंकि इसमें गलती की गुंजाइश बहुत कम होती है।''
प्रियदर्शन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और दिवंगत अनुभवी स्टार असरानी जैसे कलाकार अहम रोल में है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





