मनोरंजन
प्रिया प्रकाश वारियर ने लूटी महफिल, गाया ब्रह्मास्त्र का 'केसरिया' गाना
Rounak Dey
5 Aug 2022 7:49 AM GMT

x
अब वह कोल्ला और 3 मंकी में नजर आने वाले हैं। कोल्ला, मलयालम फिल्म है और 3 मंकी हिंदी फिल्म है।
प्रिया प्रकाश वारियर ने आंख मारकर सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। उनके ये आंख मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हुआ कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया स्टार बन गई थीं। अब एक बार फिर प्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, लेकिन इस बार उनका आंख मारने वाला वीडियो नहीं बल्कि उनके नए टैलेंट ने फैंस को दीवाना बनाया। दरअसल, प्रिया ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह फिल्म ब्रह्मास्त्र का केसरिया गाना गा रही हैं। प्रिया काफी शानदार गा रही हैं और उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए फिल्म की टीम अयान मुखर्जी, अरिजीत सिंह, आलिया भट्ट और धर्मा मूवीज को भी टैग किया है।
फैंस प्रिया की खूब तारीफ कर रहे हैं। सभी कह रहे हैं कि वह जितनी शानदार एक्ट्रेस हैं, उतनी ही जबरदस्त सिंगर भी हैं। तो कोई कमेंट कर रहा है कि अब उन्हें सिंगिंग प्रोजेक्ट भी साइन करने चाहिए।
प्रिया के बारे में बता दें कि वह तेलुगु और कन्नड़ फिल्म में काम कर चुकी हैं। लास्ट वह साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म विष्णु प्रिया में नजर आई थीं। इस फिल्म के जरिए प्रिया ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।
बॉलीवुड डेब्यू
प्रिया अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। वह श्रीदेवी बंग्लो में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज है। बता दें कि जब इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी तब इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। फिल्म में प्रिया के साथ प्रियांषु चटर्जी और अरबाज खान हैं। अब वह कोल्ला और 3 मंकी में नजर आने वाले हैं। कोल्ला, मलयालम फिल्म है और 3 मंकी हिंदी फिल्म है।
Next Story