मनोरंजन

पृथ्वीराज : ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर काफी राजसी लगे, देखें तस्वीरें

Neha Dani
9 May 2022 11:19 AM GMT
पृथ्वीराज : ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर काफी राजसी लगे, देखें तस्वीरें
x
फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एक्टर अक्षय कुमार और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वीराज' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है, जो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। हाल ही में अक्षय और मानुषी 'पृथ्वीराज' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।



लुक की बात करें तो मानुषी पिंक लहंगे में नजर आ रही है। इसके साथ मानुषी ने गले में चोकर पहना हुआ है। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है।
इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं अक्षय ब्लैक कोट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक-साथ कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें 'पृथ्वीराज' में अक्षय और मानुषी के अलावा संजय दत्त और सोनू सूद भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में अक्षय महाराजा पृथ्वीराज के किरदार में हैं।


वहीं मानुषी राजकुमारी संयोगिता का रोल प्ले कर रही है। फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Next Story