मनोरंजन

पृथ्वी और शर्लिन की होगी शादी तो प्रीता की देवरानी बनेगी सृष्टि, लीप के बाद शो में आएंगे ये 5 ट्विस्ट

Neha Dani
18 Jun 2022 4:38 AM GMT
पृथ्वी और शर्लिन की होगी शादी तो प्रीता की देवरानी बनेगी सृष्टि, लीप के बाद शो में आएंगे ये 5 ट्विस्ट
x
ऋषभ प्रीता और उसकी बेटी को भी संभालेगा।

सीरियल कुंडली भाग्य में 5 साल लंबा लीप आने को है। लीप आते ही सीरियल कुंडली भाग्य की कहानी में बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। लीप के बाद शो की पूरी कहानी ही पलट जाएगी। करण के जाने के बाद ऋषभ प्रीता की जिंदगी में लौट आएगा। ऋषभ हमेशा से प्रीता से प्यार करता था। हालांकि ये बात वो कभी किसी से बता नहीं पाया। लाप के बाद प्रीता हमेशा के लिए ऋषभ की हो जाएगी। हालांकि अर्जुज और पृथ्वी अब भी प्रीता का पीछा नहीं छोड़ेंगे। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि कुंडली भाग्य के आने वाले एपिसोड में क्या घमासान होने वाला है।

प्रीता और ऋषभ की होगी शादी
पृथ्वी और शर्लिन की शादी होने के बाद ऋषभ प्रीता का हाथ थाम लेगा। ऋषभ पूरे परिवार के सामने प्रीता के साथ सात फेरे लेगा। ये शादी होते ही अर्जुन प्रीता की जान का दुश्मन बन जाएगा।
प्रीता के जीने का सहारा बनेगी उसकी बेटी
करण के जाने के बाद प्रीता अपनी बेटी के सहारे जीएगी। प्रीता अपनी बेटी की देखभाल में खुद को व्यस्त कर लेगी।
लूथरा खानदान की बहू बनेगी सृष्टि
लीप के बाद सृष्टि और समीर की भी शादी हो जाएगी। इस तस्वीर में सृष्टि के गले में मंगलसूत्र नजर आ रहा है।
पृथ्वी और शर्लिन की होगी शादी
जल्द ही प्रीता और पृथ्वी की शादी होगी। इस शादी में शर्सिन प्रीता की जगह दुल्हन बनकर बैठ जाएगी। इसके साथ ही पृथ्वी और शर्लिन की आपस में शादी हो जाएगी।
लूथरा परिवार का हेड बनेगा ऋषभ
करण के जाने के बाद ऋषभ पूरे लूथरा परिवार की जिम्मेदारी उठाना शुरू कर देगा। ऋषभ प्रीता और उसकी बेटी को भी संभालेगा।



Next Story