मनोरंजन

बिग बॉस में पनपे प्यार से शादी की मंजिल तक, ट्विस्ट्स से भरी प्रिंस-युविका की प्रेम कहानी

HARRY
12 Oct 2022 6:01 AM GMT
बिग बॉस में पनपे प्यार से शादी की मंजिल तक, ट्विस्ट्स से भरी प्रिंस-युविका की प्रेम कहानी
x

मुंबई। रिएलिटी शो बिग बॉस को अक्सर विवादित शो कहा जाता है। हर साल सोशल मीडिया पर इस शो को फेक बताया जाता है। हालांकि, इस शो में हिस्सा लेने वाले सदस्यों के लिए यह बिल्कुल भी फेक नहीं हाेता। इस बात का सबूत इस शो में बनी जोड़ियां जैसे सिद्धार्थ-शहनाज, तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा और एजाज खान-पवित्रा पुनिया हैं। जिन्होंने शो के बाद भी अपने रिश्ते को बनाए रखा। आज हम आपको ऐसी ही एक जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी...जिन्होंने बिग बॉस में पनपे अपने प्यार को शादी की मंजिल तक पहुंचाया।

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की मुलाकात 'बिग बॉस 9' के घर में हुई थी। बात दें कि शो में पहले दोनों दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे। शो में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई। हालांकि, कॉन्ट्रोवर्शियल शो में ऐसा नजारा देखना एक आम बात है, इसलिए तब किसी ने यह नहीं सोचा था कि ये दोनों आगे चलकर रियल लाइफ पार्टनर बनने वाले हैं। तब ऐसा लग रहा था कि टीआरपी और कैमरे के सामने नजर आने के लिए एक प्यार का किस्सा गढ़ा जा रहा है।

लेकिन, 'बिग बॉस' के घर में युविका ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाईं। इसी शो के दौरान प्रिंस ने सभी घरवालों और दर्शकों के सामने टीवी पर ही युविका को प्रपोज किया था, जिसके बाद से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि, युविका के बेघर होते ही नोरा फतेही की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई और प्रिंस-युविका का रिश्ता धूमिल होता हुआ दिखाई देने लगा। लेकिन, स्टोरी में ट्विस्ट तब आया जब 'बिग बॉस' ने युविका की घर में दोबारा एंट्री करवा दी। युविका के घर में जाते ही चीजें बदलने लगीं और युविका कहीं-न-कहीं प्रिंस और नोरा के रिश्तों पर सवाल उठाने लगीं। बात दें कि 'बिग बॉस सीजन 9' को प्रिंस नरूला ने जीता था जिसके बाद से युविका और प्रिंस एक बार फिर से साथ देखे जाने लगे।

Next Story