मनोरंजन

हो रही तैयारी, सलमान खान और कैटरीना कैफ एक साथ करने वाले है ये काम

jantaserishta.com
6 Oct 2021 3:44 PM IST
हो रही तैयारी, सलमान खान और कैटरीना कैफ एक साथ करने वाले है ये काम
x

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) 40 दिन के लंबे हेक्टिक शूट के बाद हाल ही में मुंबई लौटे हैं. रशिया, टर्की और ऑस्ट्रिया में 'टाइगर 3' (Tiger 3) की शूटिंग का इंटरनेशनल शेड्यूल पूरा कर लिया है. जहां सलमान आते ही अपने फेमस शो बिग बॉस 15 की शूटिंग में जुट गए वहीं कैटरीना भी अपने घर लंदन में थोड़ा समय बिता कर लौट आई हैं. यूनिट ने दो गानों समेत फिल्म का काफी हिस्सा शूट कर लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस तीन महीने के शेड्यूल की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए एक साथ चार अलग-अलग सेट्स तैयार किए जा रहे हैं.

तीन सेट्स तो यशराज स्टूडियो में तैयार किए जा रहे हैं, जबकि एक सेट पहले से ही गोरेगांव में तैयार है. फिल्म डायरेक्टर मनीश शर्मा तीन सेट्स में से एक को मिडिल ईस्ट की स्टाइल में आर्किटेक्चर बना रहे हैं. फिल्म की शूटिंग मिड अक्टूबर में दशहरा के बाद होगी. कुछ एक्शन सीक्वेंस के लिए इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर को भी लिए जाने की योजना है.
सूत्र के मुताबिक सलमान खान 'बिग बॉस' और 'टाइगर 3' की शूटिंग के बीच तालमेल बैठा रहे हैं. इस साल के अंत तक शो की शूटिंग के लिए दबंग खान कमिटेड हैं. सलमान शो की शूटिंग अधिकतर वीकएंड में करेंगे, वहीं वीकडेज में फिल्म की शूटिंग करेंगे. दोनों ही प्रोजेक्ट दिसंबर तक चलेंगे और एक्टर एक साथ दोनों ही शूट को अंजाम देते नजर आएंगे.
सलमान इसके अलावा अपनी अगली फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' को प्रमोट करते नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके बहनोई आयुष शर्मा लीड रोल प्ले कर रहे हैं जबकि सलमान कैमियो करते नजर आएंगे. इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक तय नहीं है लेकिन माना जा रहा है जल्द ही रिलीज की जाएगी. इसलिए अपने हेक्टिक शेड्यूल के बीच ही सलमान को इसके प्रमोशन के लिए भी समय निकालना होगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story