मनोरंजन

शुरू हुई Khatron Ke Khiladi 13 के ग्रैंड प्रीमियर की तैयारियां

Tara Tandi
14 July 2023 6:48 AM GMT
शुरू हुई Khatron Ke Khiladi 13 के ग्रैंड प्रीमियर की तैयारियां
x
रोहित शेट्टी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' टीवी का सबसे पॉपुलर शो है। इस शो का हर सीजन हिट रहा है। स्टंट बेस्ड इस शो में सेलेब्स खतरों का सामना करते नजर आते हैं। फिलहाल सीजन 13 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस शो की शूटिंग हाल ही में साउथ अफ्रीका के केपटाउन में खत्म हुई थी। सीजन 13 में बॉलीवुड, टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री समेत कई क्षेत्रों के सेलेब्स बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे। आइए यहां जानते हैं कि 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' किस दिन और कहां टेलीकास्ट होगा? और इस शो का ग्रैंड प्रीमियर कब होगा?
'खतरों के खिलाड़ी 13' का प्रीमियर वीक काफी दिलचस्प होने वाला है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो धमाकेदार शुरुआत करेगा। केकेके के इतिहास में पहली बार, मेजबान शो का मार्गदर्शन करेगा और खुद एक स्टंट के साथ इसकी शुरुआत करेगा। वह चॉपर पर सवार होकर धमाकेदार एंट्री करने के बाद सीजन की शुरुआत करेंगे। इस दौरान प्रतियोगी बड़े-बड़े कार्गो बैग पकड़े हुए जलाशय पर तैरते नजर आएंगे।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' इस बार जंगल थीम के साथ वापस आ रहा है। इस रियलिटी शो में इन 14 प्रतियोगियों ने दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में खतरनाक स्टंट किए हैं, ऐसे में इस शो का क्रेज और भी बढ़ गया है। आपको बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' का प्रीमियर 15 जुलाई से हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी पर होगा।
'खतरों के खिलाड़ी 13' में इस बार कई क्षेत्रों के मशहूर सेलेब्स नजर आने वाले हैं। शो में शिव ठाकरे, रोहित रॉय, डेज़ी शाह, नायरा बनर्जी, अंजुम फकीह, अरिजीत तनेजा, रश्मित कौर, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा, शीजान खान, रूही चतुर्वेदी, अंजलि आनंद और रैपर डिनो जेम्स स्टंट करते नजर आएंगे।
Next Story