मनोरंजन
शुरू हुईं स्वरा भास्कर की शादी की तैयारियां, दोस्त ने शेयर किया एक्ट्रेस का डांस वीडियो
Rounak Dey
11 March 2023 3:47 PM IST

x
जिसमें उनकी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस सोनम कपूर, दिव्या दत्ता और फिल्म निर्माता फराज अंसारी के शामिल होने की उम्मीद है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वारा भास्कर अपने बेबाक बयानों के लिए खूब सुर्खियां बटौरती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और सपा नेता फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज कर सभी को चौंका दिया था। वहीं, अब स्वारा और फहाद पूरे रीति-रिवाज के साथ दोबारा शादी के बंधन में बधंने जा रहे हैं। जिसकी तैयारियां शुरु हो गई हैं।
स्वारा की शादी की तैयारिया हुई शुरू
स्वारा भास्कर के दोस्त फराज अंसारी ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को डांस करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, एक और शेयर किए वीडियो में स्वारा ढोल पर भंडगा करती दिख रही हैं। इन वीडियोज को पोस्ट करते हुए फराज ने कैप्शन में लिखा है- "और सेलिब्रेशन शुरू हुआ स्वारा और फहाद की शादी का। शादी का ऑफिशियल हैशटैग स्वादअनुसार है।"
And the celebrations begin for @ReallySwara & @FahadZirarAhmad shaadi! And the official wedding hashtag is #SwaadAnusaar ❤️✨😘 pic.twitter.com/HDvpxhse66
— Faraz Arif Ansari (@futterwackening) March 10, 2023
इस दिन से शुरु होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वारा और फहाद के प्री-वेडिंग फंक्शन 12 मार्च से शुरू हो जाएंगा। जिसकी शुरुआत मेंहदी, सनडाउनर और भव्य संगीत समारोह के साथ होगी। इसके बाद अगले दिन कर्नाटक में संगीत होगा और दोनों उसी दिन फेरे लेंगे। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि बुधवार को एक कव्वाली समारोह भी रखा जाएगा। इसके बाद न्यूलीवेड कपल दिल्ली में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए रिलेप्शन देगा।
बॉलीवुडे के ये सितारे होंगे शामिल
वहीं, स्वारा और फहाद की शादी में रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों को ही इनवाइट किया गया है। जिसमें उनकी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस सोनम कपूर, दिव्या दत्ता और फिल्म निर्माता फराज अंसारी के शामिल होने की उम्मीद है।
Next Story





