मनोरंजन

शुरू हुई लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार की तैयारी

jantaserishta.com
6 Feb 2022 3:51 PM IST
शुरू हुई लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार की तैयारी
x

नई दिल्ली: लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज शाम साढ़े 6 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा. ब्रीच कैंडी अस्पताल से लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को 12.30 बजे उनके पेडर रोड स्थित घर प्रभुकुंज लेकर आया गया था. इसके बाद से लता का पार्थिव शरीर उनके घर पर ही है. अब 4 बजे से 6 बजे तक शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को रखा जाएगा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लता मंगेशकर के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का आदेश दिया है.

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी प्रभुकुंज पहुंच गए हैं. लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए भंसाली पहुंचे हैं. संजय लीला भंसाली को प्रभुकुंज के बाहर इमोशनल होते देखा गया.
लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार की तैयारी मुंबई के शिवाजी पार्क में शुरू हो गई है. आज शाम 6.30 पर शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story