
Asha Bhosle : भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. आशा भोसले ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके बेटे आनंद भोसले ने इस दुखद खबर की पुष्टि की. आशा भोसले को छाती में संक्रमण और थकान के कारण शनिवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था,
जहां रविवार को मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया. वे भारतीय सिनेमा की सदाबहार आवाज रही हैं. लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा ने 20 भाषाओं में 12 हजार गीत गाए, जिनमें दम मारो दम, ये मेरा दिल, रमैया वस्तावैया जैसे हिट गाने शामिल हैं. उन्होंने पद्म विभूषण सहित अनेक सम्मान प्राप्त किए. परिवार ने बताया कि सोमवार (13 अप्रैल) सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके आवास 'कासा ग्रांडे' पर अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे. अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा. नेताओं, बॉलीवुड सितारों और संगीत प्रेमियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. देशभर में शोक की लहर है.





