मनोरंजन

मदरहुड इंजॉय कर रहीं हैं प्रीति जिंटा, दिखाई बच्चे की पहली झलक, PHOTO

Rounak Dey
8 Dec 2021 10:15 AM IST
मदरहुड इंजॉय कर रहीं हैं प्रीति जिंटा, दिखाई बच्चे की पहली झलक, PHOTO
x
मुझे ये सब काफी पसंद आ रहा है ।

बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रीति जिंटा इस वक्त अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत पलों को जी रही हैं। एक्ट्रैस मदरहुड को चैरिश कर रही हैं।हाल ही में प्रीति ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसे देख पता चल रहा है कि वो अपनी ज़िदगी के सबसे खास पलों को जी रहीं हैं।प्रीति ने पहली बार अपने बच्चे की तस्वीर शेयर की है। पिक्चर में प्रीति अपने दो ट्विंस में से एक किड को अपनी बाहों में पकड़े नज़र आ रही हैं। लेकिन इस तस्वीर में प्रीति के बच्चेका फेस अभी भी नहीं दिखा है। तस्वीर को शेयर करते हुए प्रीति ने लिखा है - बर्प क्लोथ, डायपर और बच्चे. मुझे ये सब काफी पसंद आ रहा है ।




तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रीति की गोद में एक बच्चा है वहीं उनके कंधे पर बर्प क्लोथ रखा हुआ है।इस तस्वीर में प्रीति के चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान नज़र आ रही है। जो उनकी नई ज़िदगी को दिख रही है।वैसे यह पहली बार है जब प्रीति ने अपने बच्चे की तस्वीर शेयर की है।सोशल मीडिया पर प्रीति के बेबी की पिक्चर देख फैंस के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट्स कर रहे हैं। इस फोटो पर दिया मिर्ज़ा, पत्रलेखा, प्रियंका चोपड़ा, डिनो मोर्या जैसे कई सेलेब्रिटीज़ ने कमेंट किए हैं।


बता दें कि प्रीति ने पिछले महीने ही मां बनने की जानकारी दी थी। मां बनने के बाद प्रीति अपनी ज़िदगी के सबसे बेहतरीन और अनमोल पलों को जी रही हैं। प्रीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कोई ना कोई पोस्ट शेयर अपने फैंस से जुड़ी भी रहती हैं
वहीं अगर बात करें प्रीति के वर्कफ्रंट की तो साल 2018 के बाद से प्रीति को बिग स्क्रीन पर नहीं देखा गया है। उन्होंने 1998 में फिल्म दिल से - से बीटाउन में कदम रखा था।


Next Story