मनोरंजन

Preity Zinta Birthday: बॉयफ्रेंड नेस वाडिया पर प्रीति जिंटा ने लगाई थी छेड़छाड़ का आरोप

Rani Sahu
31 Jan 2022 9:19 AM GMT
Preity Zinta Birthday: बॉयफ्रेंड नेस वाडिया पर प्रीति जिंटा ने लगाई थी छेड़छाड़ का आरोप
x
बॉलीवुड स्टार प्रीति जिंटा (Preity Zinta) सोमवार यानी 31 जनवरी को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं

मुंबई। बॉलीवुड स्टार प्रीति जिंटा (Preity Zinta) सोमवार यानी 31 जनवरी को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। साथ ही फैंस ने भी उनकी मूवीज को दिल खोलकर प्यार दिया है। फिल्मों के साथ-साथ उन्हें क्रिकेट का भी बहुत शौक है, वो आईपीएल की टीम 'किंग्स इलेवन पंजाब' की मालकिन हैं। अगर बात करें विवादों की तो प्रीति जिंटा का विवादों से गहरा नाता रहा है। आज उनके बर्थडे (Happy Birthday Preity Zinta) के मौके पर हम आपको प्रीति से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिसे जान आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे-

नेस वाडिया पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
प्रीति जिंटा की लाइफ की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी (Preity Zinta Controversies) उनके एक्स बॉयफ्रेंड नेस वाडिया (Ness Wadia) के साथ रही है। दरअसल, किंग्स इलेवन पंजाब के को-ऑनर और एक्स- बॉयफ्रेंड नेस वाडिया पर प्रीति जिंटा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसके बाद पूरे देश में इस बात की चर्चा होने लगी थी। हालांकि, नेस वाडिया ने आरोपों को बेबुनियाद बताया था।
सलमान खान संग जुड़ा नाम
वैसे तो प्रीति जिंटा का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। लेकिन जब उनका नाम बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) से जुड़ा तो वो चर्चा का विषय बन गई थीं। दरअसल, एक ऑडियो टेप वायरल होने के बाद दोनों के लिंकअप की खबरें आई थीं। हालांकि, बाद में ये टेप फर्जी पाया गया था।
बिखर गया था परिवार
प्रीति जिंटा जब 13 साल की थीं तो उनके पिता दुर्गानंद जिंटा का एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था। इसी कार एक्सीडेंट में उनकी मां भी बुरी तरह से घायल हो गई थीं। प्रीति जिंटा की मम्मी दो साल तक बिस्तर पर ही रही थीं। प्रीति जब 15 साल की थीं तो उनकी मां का भी निधन हो गया था। इसके अलावा प्रीति जिंटा के मौसेरे भाई नितिन भी सुसाइड कर चुके हैं। साल 2016 में उन्होंने खुद को गोली मार ली थी।
फिल्मी करियर
प्रीति जिंटा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'दिल से' की थी। 1998 में रिलीज इस फिल्म में अभिनेत्री शाहरुख खान और मनीषा कोइराला के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने 'सोल्जर,' 'चोरी-चोरी चुपके-चुपके' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आपको बताते चलें कि, प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अपने फैंस के साथ अपनी बेहतरीन तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं।
Next Story