मनोरंजन

रॉकी के साथ पार्टी में पहुंची प्रेग्नेंट रिहाना, ग्रे टॉप में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट किया बड़ा सा बेबी बंप

Neha Dani
6 May 2023 10:18 AM GMT
रॉकी के साथ पार्टी में पहुंची प्रेग्नेंट रिहाना, ग्रे टॉप में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट किया बड़ा सा बेबी बंप
x
ब्लैक गॉग्लस और हाई बन से कंप्लीट किया है। ओवरऑल लुक में मॉम-टू-बी रिहाना का लुक देखते ही बन रहा है।
पॉप स्टार रिहाना हॉलीवुड की मोस्ट चर्चित हस्तियों में से एक हैं, जो अक्सर अपने लुक्स से सुर्खियां बटोरती हैं। उन्हें अक्सर बॉयफ्रेंड A$AP Rocky के साथ आउटिंग पर स्पॉट किया जाता है। अब हाल ही में एक बार फिर रिहाना को शुक्रवार रात बॉयफ्रेंड संग एक बर्थडे पार्टी अटैंड करते देखा गया, जहां उनका बेहद स्टाइलिश लुक देखने को मिला। उनकी ये तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद होते ही इंटरनेट पर छा गईं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रॉकी के साथ पार्टी में पहुंची प्रेग्नेंट रिहाना अपने लुक से सबका ध्यान खींच रही हैं। ग्रे फरी क्रॉप टॉप में वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। टॉप को उन्होंने ब्राउन कलर की शॉर्ट स्कर्ट के साथ टीम-अप किया है।
वहीं टॉप की केप जमीन तक लटक रही है, जो उनके लुक को स्टाइलिश बना रही है। इस लुक को सिंगर ने न्यूड लिपस्टिक, ब्लैक गॉग्लस और हाई बन से कंप्लीट किया है। ओवरऑल लुक में मॉम-टू-बी रिहाना का लुक देखते ही बन रहा है।
Next Story