मनोरंजन
प्रेग्नेंट एवलिन शर्मा ने दिखाया बेबी बंप, शेयर कर कहा- पहली बार लोग मेरे मोटापे की प्रशंसा कर रहे हैं
Shubhra Nandy
13 July 2021 2:08 PM IST

x
बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है जिसमें वो अपने बेबी बंप को फ्लौंट करती हुईं नजर आईं. इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये पहली बार है जब लोग उनके मोटापे की सराहना कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने बीते सोमवार को अपना 35वां जन्मदिन मनाया.
Next Story





