मनोरंजन

एक्ट्रेस करीना के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, ब्लैक ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आई नजर

Triveni
16 Dec 2020 10:15 AM GMT
एक्ट्रेस करीना के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, ब्लैक ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आई नजर
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस समय अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी फेज में जब बात फैशन की आती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस समय अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी फेज में जब बात फैशन की आती है तो करीना कपूर इसमें पीछे नहीं रहतीं। करीना, एक बोरिंग स्वेटशर्ट को भी स्टाइलिश बना देती हैं। तैमूर अली खान के दौरान करीना कपूर खान थाई हाई स्लिट ड्रेस और हाई हील्स में नजर आई थीं। अब वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस बार करीना लॉन्ग ड्रेस से लोगों को फैशन टीप्स दे रही हैं। हाल ही में करीना कपूर खान अपने टॉक शो 'व्हॉट वूमेन वॉन्ट' के दौरान स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।

करीना कपूर खान ने टाइट ब्लैक ड्रेस पहनी है, जो कि बहुत ही साधारण नजर आ रही है। फिर भी काफी अच्छी दिख रही है। करीना के फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। ब्लैक ड्रेस में वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तमाम फोटोज वायरल हो रही हैं।
दूसरे बेबी के नाम पर चल रही चर्चा
करीना कपूर प्रेगनेंट हैं और जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस बीच बच्चे का नाम उन्होंने क्या सोचा है, इस बारे में उनका कहना है कि उन्होंने तैमूर के नाम पर उठे विवाद से सीखा है और पहले से किसी नाम को लेकर विचार नहीं किया है। अभिनेत्री नेहा धूपिया से What Women Want के एपिसोड में करीना कपूर ने कहा कि तैमूर के जन्म के वक्त उठे विवाद के बाद पहले से नाम न सोचने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, 'तैमूर को लेकर उठे विवाद के बाद मैंने और सैफ अली खान ने इस बारे में नहीं सोचा है। हम इसे आखिर तक छोड़ना चाहते हैं और अंत में सरप्राइज देंगे।'


Next Story