मनोरंजन
परिणीति-राघव की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू, सूफी नाइट में झूमते नजर आए दूल्हा-दुल्हन
Manish Sahu
21 Sep 2023 11:46 AM GMT

x
मनोरंजन: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में प्राइवेट सेरेमनी के अदंर सगाई की थी। अब कपल उदयपुर के होटल लीला पैलेस में शादी रचाने वाला है। वे 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे। इससे पहले प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू हो चुके हैं। ये रस्में दिल्ली में निभाई जा रही हैं। बुधवार (20 सितंबर) रात कपल की सूफी नाइट वाली महफिल सजी।
इसमें बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े दिग्गजों का जमावड़ा लगा। इस दौरान परिणीति की कजन सिस्टर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, भाई सिद्धार्थ, राज्यसभा सदस्य और पूर्व स्टार क्रिकेटर हरभजन सिंह, डिजाइनर पवन सचदेवा जैसे मेहमानों ने शिरकत की। यह आयोजन राघव के घर पर हुआ। मधु और उनके बेटे सिद्धार्थ ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। इस मौके पर घर को बहुत खूबसूरत तरीके से सजाया गया था।
इस फंक्शन का इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि राघव और परिणीति सूफी गानों पर झूमते नजर आ रहे हैं। राघव ने अपने मामा पवन सचदेवा का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था, जबकि परिणीति ने बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ एथनिक सूट कैरी किया था।
राजस्थान में लेकसिटी के नाम से मशहूर उदयपुर में शनिवार (23 सितंबर) से ही शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत परिणीति की चूड़ा सेरिमनी से होगी। सुबह 10 बजे परिणीति को चूड़ा पहनाया जाएगा। इसके साथ ही 10 से दोपहर 1 बजे के बीच खाने-पीने का इंतजाम है। चूड़ा सेरेमनी महाराजा स्वीट्स में होगी। खाने की व्यवस्था बॉलरूम के पास छत पर की गई है। दोपहर 12 से 4 बजे तक इनर कोर्टयार्ड में लंच है। शाम को एक थीम इवेंट हैं, जिसमें सभी लोग 90 के दशक वाले बॉलीवुड अंदाज में दिखेंगे।
ये कार्यक्रम 7 बजे से गोआवा गार्डन में शुरू होगा। रविवार (24 सितंबर) को ताज लेक पैलेस पर दोपहर 1 बजे राघव की सेहराबंधी की रस्म की जाएगी। दोपहर 2 बजे ताज लेक पैलेस से बारात निकलेगी और लीला पैलेस पहुंचेगी। वहां 3.30 बजे जयमाल होगा। शाम 4 बजे फेरे होंगे और फिर 6.30 बजे विदाई होगी। इसके बाद खाने का इंतजाम और छोटा रिसेप्शन 8.30 बजे कोर्टयार्ड में रखा गया है।
Tagsपरिणीति-राघव कीशादी के प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरूसूफी नाइट में झूमते नजर आएदूल्हा-दुल्हनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper

Manish Sahu
Next Story