मनोरंजन

प्रतीक सहजपाल ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ शुक्ला की एक तस्वीर की शेयरकर लिखा भावुक पोस्ट

Tara Tandi
20 Sept 2021 4:52 PM IST
प्रतीक सहजपाल ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ शुक्ला की एक तस्वीर की शेयरकर लिखा भावुक पोस्ट
x
बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल शो के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल शो के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। वहीं, शो से बाहर आते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को लेकर पोस्ट किया है। इस इमोशनल पोस्ट में प्रतीक ने बताया है कि उन्हें शो पर होने की वजह से इस दुखद खबर के बारे में देर से पता चला। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए बताया है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने उन्हें किस तरह प्रेरित किया है और वो पूरे गेम के दौरान सिद्धार्थ के बारे में सोच रहे थे।

इमोशनल पोस्ट

प्रतीक सहजपाल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर सिद्धार्थ शुक्ला की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मुझे बहुत देर से पता चला क्योंकि मैं शो में था। वो मुझे बहुत प्रेरित करते थे क्योंकि वो क्या मजबूत और मेहनती इंसान थे। जब मैं शो में था तो मेरे दिमाग में वो हमेशा कहीं न कहीं रहते थे। जितना भी मैं उन्हें जान पाया, वो एक महान इंसान थे। वो अब भी हैं, मजबूत लोग हमेशा जिंदा रहते हैं। #foreversidhartshukla'। यहां देखें प्रतीक सहजपाल का ये इमोशनल पोस्ट-

मिल रहे भावुक कमेंट्स

इस पोस्ट पर उन्हें ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। हर कोई सिद्धार्थ से जुड़ी यादें शेयर करते हुए भावुक कमेंट करता नजर आ रहा है। बता दें कि बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हार्ट अटैक के कारण 2 सितंबर को हुआ था। इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। लोग उनकी मौत के अब तक उबर नहीं पाए हैं।

Next Story