मनोरंजन

प्रतीक सहजपाल और निक्की तम्बोली के बीच हुआ गहरा प्यार, वायरल हुआ वीडियो

Subhi
15 March 2022 2:34 AM GMT
प्रतीक सहजपाल और निक्की तम्बोली के बीच हुआ गहरा प्यार, वायरल हुआ वीडियो
x
प्रतीक सहजपाल जबसे बिग बॉस 15 में आए हैं तब से उनकी प्रशंसकों की लिस्ट में काफी इजाफा हुआ है। अग्रेसिव व्यवहार के साथ शो में शुरुआत करने वाले प्रतीक ने अंत तक लोगों का दिल जीत लिया।

प्रतीक सहजपाल जबसे बिग बॉस 15 में आए हैं तब से उनकी प्रशंसकों की लिस्ट में काफी इजाफा हुआ है। अग्रेसिव व्यवहार के साथ शो में शुरुआत करने वाले प्रतीक ने अंत तक लोगों का दिल जीत लिया। बिग बॉस 15 में अपने सफर में उन्हें जितना साथ फैंस का मिला उतना ही प्यार टेलीविजन और बॉलीवुड सितारों से भी मिला। इन्हीं में से एक नाम है निक्की तम्बोली का, जो बिग बॉस 15 की शुरुआत से ही प्रतीक सहजपाल का सिर्फ समर्थन करती ही नहीं नजर आईं बल्कि खुलकर उन्होंने प्रतीक के लिए अपने आकर्षण के बारे में भी बताया। अब निक्की तम्बोली ने प्रतीक सहजपाल से शादी की इच्छा जाहिर की है।

खेल-खेल में हुआ दोनों में प्यार

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का शो 'खतरा-खतरा' कलर्स पर एक बार फिर लौट चुका है। शो में कई सितारे गेम खेलने पहुंचें। बिग बॉस 15 से प्रतीक सहजपाल और बिग बॉस 14 से निक्की तम्बोली भी पहले एपिसोड का हिस्सा बनी। कलर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में होस्ट भारती के अलावा निक्की तम्बोली, पुनीत जे पाठक और प्रतीक सहजपाल हैं। प्रतीक और पुनीत एक टीम में हैं तो वही दूसरी टीम में निक्की तम्बोली हैं। खतरा-खतरा में दोनों के बीच फुटबाल गेम हुआ। जिसमें प्रतीक ने पहला गोल रोका, लेकिन उसके बाद जैसे ही निक्की तम्बोली ने उन्हें फ्लाइन किस दी उनका गेम बिगड़ गया।

निक्की ने प्रतीक से शादी करने की इच्छा जताई

इस प्रोमो में निकी और प्रतीक खतरा-खतरा के मंच पर डेट पर हैं। जहां भारती जब प्रतीक से निकी को अपने प्यारे हाथों से शेक पिलाने के लिए कहती हैं, तो वह शेक निक्की तम्बोली के चेहरे पर डाल देते हैं। हालांकि उस दौरान निक्की तम्बोली की आंखें बंद थी। निक्की ने प्रतीक को डेट पर जब प्यार से आइसक्रीम खिलाने के लिए कहा, तो प्रतीक ने उनके चेहरे चेहरे पर उसे उड़ेल दिया। हालांकि इतना कुछ होने पर भी भारती सिंह ने जब निक्की से ये पूछा कि क्या वह अब भी प्रतीक के साथ डेट पर जाएंगी तो निक्की ने कहा कि वह प्रतीक से शादी करना चाहेंगी।



घुटनों पर बैठकर प्रतीक ने किया प्रपोज

ये सुनने के बाद प्रतीक के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ गई, जिसे देखने के बाद शो की मेजबान भारती सिंह ने प्रतीक सहजपाल को एक गुलाब थमाते हुए कहा कि ये लड़की तुमसे डायरेक्ट शादी की बात कह रही है। तुम इसे घुटनों पर बैठकर प्रपोज करो। भारती सिंह की ये बात सुनकर प्रतीक सहजपाल घुटनों पर गए और उन्होंने निक्की को प्रपोज किया। प्रतीक सहजपाल के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनकी बैक टू बैक कई म्यूजिक वीडियो सामने आ रही है।


Next Story