मनोरंजन

प्रतीक गांधी का मुंबई पुलिस पर 'बेइज्जत' करने का आरोप, कहा- 'मुझे कंधे से पकड़कर खींचा'

Neha Dani
25 April 2022 4:28 AM GMT
प्रतीक गांधी का मुंबई पुलिस पर बेइज्जत करने का आरोप, कहा- मुझे कंधे से पकड़कर खींचा
x
जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग इस साल जनवरी से राजस्थान के जयपुर में शुरू हो चुकी है।

बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक गांधी को मुंबई पुलिस के साथ एक खराब अनुभव का सामना करना पड़ा है। जिसको अभिनेता ने अपनी 'बेइज्जती' बताया है। प्रतीक गांधी ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनका अपमान किया है। यह घटना रविवार की है। मुंबई के एक हाईवे पर वीआईपी मूवमेंट की वजह से पुलिस ने अभिनेता के साथ खराब बर्ताव किया है।

इस बात की जानकारी खुद प्रतीक गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। प्रतीक गांधी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए मुंबई पुलिस के खिलाफ ट्वीट किया। प्रतीक गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुंबई का वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे वीआईपी मूवमेंट के लिए जाम था। मैंने शूटिंग की लोकेशन पर पहुंचने के लिए पैदल चलना शुरू कर दिया था। इस पर पुलिस में मुझे कंधे से पकड़कर खींचा और एक मार्बल के गोदाम में इंतजार करवाया। तब तक उन्होंने मुझे कुछ बताया भी नहीं। अपमानित किया गया।'


सोशल मीडिया पर प्रतीक गांधी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। हालांकि मुंबई पुलिस ने एक दिन पहले ही शहर के लोगों को इस बात की जानकारी दे दी थी कि रविवार को दोपहर 3 बजे से 9 बजे तक वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे वीआईपी मूवमेंट जाम रहेगा।


बात करें प्रतीक गांधी के वर्कफ्रंट की तो उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज द ग्रेट इंडियन मर्डर में देखा गया था। उनकी इस वेब सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा प्रतीक गांधी जल्द फिल्म 'वो लड़की है कहां' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ दिखाई देंगे। यह पहला मौका होगा जब प्रतीक गांधी और तापसी पन्नू एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।
बीते दिनों फिल्म 'वो लड़की है कहां' सेट से तापसी ने फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर किया था, जिसमें वो अभिनेता प्रतीक गांधी के साथ नजर आई थीं। तस्वीर में अभिनेत्री अपने हाथ लिए एक मानचित्र को देख रही थे। जबकि प्रतिक हाथ में दूरबीन लिए मैप की ओर देख रहे थे। जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग इस साल जनवरी से राजस्थान के जयपुर में शुरू हो चुकी है।


Next Story