मनोरंजन
प्रणिता सुभाष ने शेयर किया डिलीवरी रूम का वीडियो, हो गई थी ऐसी हालत
Rounak Dey
13 Jun 2022 9:00 AM IST

x
10 जून को प्रणिता ने अपनी बेटी के जन्म की गुड न्यूज़ फैंस के साथ शेयर की थी.
एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष इन दिनों अपनी लाइफ से सबसे शानदार फेज को इंजॉय कर रही हैं. मां बनने के बाद से प्रणिता अपना पूरा समय बेटी की परवरिश को ही दे रही हैं और तमाम यादें संजो रही हैं. अब प्रणिता ने एक अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडिया प्रणिता की लाइफ का सबसे खास वीडियो माना जा रहा है.
प्रणिता ने शेयर किया डिलीवरी रूम का वीडियो
दरअसल, इस वीडियो में प्रणिता ने अपनी लाइफ के सबसे खास पलों की तस्वीरें और वीडियो मर्ज करके फैंस के साथ शेयर की हैं. ये वीडियो है प्रणिता के डिलीवरी रूम का. जब उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया और उसकी पहली झलक देखी. बता दें कि एक्ट्रेस प्रणिता ने बिनेसमैन नितिन राजू के साथ शादी रचाई है.
वायरल हो रहा है प्रणिता का वीडियो
अप्रैल 2022 में ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़ फैंस के साथ शेयर की थी. वहीं 12 जून को एक्ट्रेस ने ये डिलीवरी रूम का वीडियो शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है. प्रणिता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिंजस उनके इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में जमकर कमेंट कर रहे हैं.
10 जून को किया था बच्चे के जन्म का ऐलान
वीडियो की शुरुआत प्रणिता की सोनोग्राफी अपॉइंटमेंट से होती है, उसके बाद उसके बच्चे की झलक दिखाई देती है. हालांकि, सबसे प्यारा पल था प्रणिता का अपने बच्चे को पहली बार जन्म के बाद डिलीवरी रूम में देखना. बता दें कि 10 जून को प्रणिता ने अपनी बेटी के जन्म की गुड न्यूज़ फैंस के साथ शेयर की थी.
Next Story





