मनोरंजन

शाहरुख के गाने पर प्रणाली का डांस, क्यूटनेस पर दिल हार बैठे फैंस

Rounak Dey
22 Dec 2022 8:43 AM GMT
शाहरुख के गाने पर प्रणाली का डांस, क्यूटनेस पर दिल हार बैठे फैंस
x
इस दौरान बिरला हाउस के तमाम लोग घर में मस्ती करते दिखे थे।
Pranali Rathod Video: टीवी का पॉपुलर सीरियल 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की अक्षरा यानी प्रणाली राठौर (Pranali Rathod ) फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। प्रणाली की एक स्माइल पर हजारों लोग दीवाने हो जाते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। दूसरी तरफ प्रणाली भी फैंस के साथ कनेक्ट होने का मौका नहीं छोड़तीं। प्रणाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों और वीडियो से फैंस को खुश कर देती हैं। प्रणाली का लेटेस्ट वीडियो भी सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान के गाने पर झूम रही हैं और प्रणाली का अवतार काफी निराला है।'
शाहरुख के गाने पर प्रणाली का डांस



दरअसल, प्रणाली राठौड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह प्रिंसेस की तरह सजी हुई हैं। इस वीडियो में प्रणाली शाहरुख खान के गाने 'गेरुआ' पर कमर मटकाती दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रणाली अपनी ड्रेस को पकड़कर घूम रही हैं और बैकग्राउंड में गाना बज रहा है। इस दौरान उनके चेहरे की खुशी देखने लायक है। लुक की बात करें तो प्रणाली ने सफेद रंग का खूबसूरत गाउन पहना हुआ है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। बता दें कि प्रणाली का यह वीडियो 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट का है। यह वीडियो उस सीन के दौरान ही शूट किया गया था जब सीरियल में क्रिसमस पार्टी की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान बिरला हाउस के तमाम लोग घर में मस्ती करते दिखे थे।
प्रणाली ने जीता फैंस का दिल
सोशल मीडिया पर प्रणाली का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर प्रणाली की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप क्यूटनेस की दुकान हो। क्या यह बात आपको पता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'परी का दूसरा वर्जन।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'सॉरी डिज्नी लेकिन आपके पास यह राजकुमारी नहीं है।' इसी तरह के और भी कमेंट्स आ रहे हैं।
Next Story