
x
मुंबई। प्रदीप पांडेय चिंटू और संचिता बनर्जी स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’18 अगस्त को बिहार में रिलीज होगी। बी4यू के वॉयस प्रेसीडेंट संदीप सिंह ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में फिल्म भारत भाग्य विधाता को दर्शकों ने खूब पसंद किया, तो यूपी में भी फिल्म को दर्शकों ने अपना खूब आशीर्वाद और प्यार दिया है। इसके बाद अब हम बिहार में फिल्म को रिलीज कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि बिहार के दर्शकों को भी फिल्म पसंद आएगी।
वहीं, फिल्म के अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा कि फिल्म भारत भाग्य विधाता मेरी बेहतरीन फिल्मों में से है। फिल्म अब आपके समक्ष है। इस फिल्म को अपने पूरे परिवार के साथ जरूर देखें। यह अपनी भाषा की सुव्यवस्थित फिल्म है। इसमें सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। यह फिल्म बिहार और यूपी के एक पुलिस वाले के जीवन पर आधारित है। मैंने फिल्म में पुलिस का किरदार निभाया है। इससे पहले भी कई फिल्मों में पुलिस का किरदार निभा चुका हूं, लेकिन यह उन सबसे अलग है।
हाई आईक्यू एंटरटेनमेंट एलएलपी के एसोसिएशन में बी4यू मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म भारत भाग्य विधाता के निर्देशक अनंजय रघुराज हैं। निर्माता संदीप सिंह, अरविन्द कुमार अग्रवाल एवं म्यूजिक सेटेलाइट हैं। फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू और संचिता बनर्जी के साथ भूपेंद्र सिंह, विनीत विशाल, उमेश सिंह, धामा वर्मा, मुन्ना सिंह, साहिल शैख़, पुष्पेंद्र सिंह संजीव मिश्रा और करिश्मा सैनी प्रमुख भूमिका हैं। कथा, पटकथा एवं संवाद अरविन्द तिवारी के है। संगीतकार साजन मिश्रा है।
गीतकार शेखर मधुर, आशुतोष तिवारी, धरम हिंदुस्तानी, अताउल्लाह आशिक़ हैं। गायक प्रदीप पांडेय चिंटू, जतिंदर सिंह अली प्रियंका सिंह, इन्दु सोनाली, रोहित कुमार, विजय चौहान, शिल्पी राज हैं। कहानी और डायलॉग अरविन्द तिवारी का है। छायांकन प्रकाश अन्ना है। मारधाड़ श्री श्रेष्ठा है। कोरियोग्राफर सोनू प्रीतम एवं मनोज गुप्ता और आर्ट डायरेक्टर संजय कुमार है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story