
x
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई का नया गाना लफ्ज़ भीगे हैं रिलीज़ हो गया है। कवि अजय साहब द्वारा लिखित गाना लफ्ज़़ भीगे हैं को प्रतिभा सिंह बघेल ने अपनी आवाज़ दी है।
इस रचना का मूल उस एकतरफा प्यार की कहानी से लिया गया है, जो साहित्यिक दिग्गज अमृता प्रीतम और शायर साहिर लुधियानवी के जीवन से जुड़ा हुआ था। पाराशेर बरुआ निर्देशित इस म्यूजिक वीडियो में प्राची देसाई और सोम चट्टोपाध्याय नजऱ आ रहे हैं। इस गाने को पांडिचेरी और मुंबई के बैकड्रॉप में शूट किया गया है। गाने के संगीतकार राजेश सिंह हैं, जबकि निर्माता पारस नाथ हैं।
Next Story