मनोरंजन

प्रभु देवा, थमन, चिरंजीवी और सलमान खान के लिए बनाएंगे गाना, देखें तस्वीर

Neha Dani
3 May 2022 9:56 AM GMT
प्रभु देवा, थमन, चिरंजीवी और सलमान खान के लिए बनाएंगे गाना, देखें तस्वीर
x
उन्हें आखिरी बार फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है।

साउथ के सुपरस्टार चिंरजीवी अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म गॉड फादर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान विशेष रूप में स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगे। अब फिल्म को लेकर जानकारी आ रही है कि कैमियो के साथ-साथ एक स्पेशल सॉन्ग में नजर आने वाले हैं।

इस जानकारी को फिल्म के म्यूजिशन एस थमन ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीर और पोस्ट शेयर कर दी है। इस पोस्ट को ट्विटर हैंडल पर शेयर कर उन्होंने लिखा, पीडी डांसिंग एक एटम बॉम्बिंग डांस सॉन्ग को कोरियोग्राफ करेगा। हमारे बॉस सलमान खान और चिरंजीवी के लिए फिल्म निर्देशक मोहन राजा के साथ मिलकर प्रभु देवा इस विशेष सॉन्ग को कोरियोग्राफर करेंगे और ये निश्चित ही स्क्रीन पर आग लगा देगा। बता दें कि, सलमान खान इस फिल्म में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।
मलयालम फिल्म रीमेक है 'गॉड फादर'


ये फिल्म साल 2019 में आई मलयालम की ब्लॉकबस्टर फिल्म लुसिफर का तेलुगु रीमेक है, जिसका निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया था। इस फिल्म में मोहनलाल, विवेक ओबेरॉय ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म से सलमान खान तेलुगु फिल्मों में अपना डेब्यू कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार फिल्म में अभी सलमान खान के किरदार के गुप्त रखा गया है, जिससे दर्शको को फिल्म के प्रति आकर्षित किया जा सके। फिल्म गॉ़डफादर में सलमान खान के अलावा तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी, एक्ट्रेस नयनतारा और सत्यदेव कंचरण भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। मोहन राजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण कोनिडेला प्रोडेक्शन और सुपर गुड फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।
इन फिल्मों में भी नजर आएंगे सलमान खान
वहीं, बात आगर उनके हिंदी फिल्मों के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म टागइर 3 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो मुख्य रॉ एजेंट का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है।

Next Story