मनोरंजन

प्रभास ने पहनी थी 15 हजार की शर्ट, इन फिल्मों में नजर आएंगे

Rounak Dey
15 Dec 2022 6:21 AM GMT
प्रभास ने पहनी थी 15 हजार की शर्ट, इन फिल्मों में नजर आएंगे
x
तो क्या आप सुपरस्टार प्रभास की इन फिल्मों को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।
Prabhas Expensive Shirt: टॉलीवुड सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) जहां भी जाते हैं खबरों में छा जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। दरअसल, हाल ही में आदिपुरुष स्टार प्रभास एक तेलुगु शो में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। जहां टॉलीवुड सुपरस्टार प्रभास की तस्वीरों पर हर किसी की नजर टिक गई। बाहुबली स्टार हाल ही में तेलुगु चैट शो अनस्टॉपेबल 2 में अपने जिगरी दोस्त गोपीचंद के साथ पहुंचे थे। जिसका एक जबरदस्त प्रोमो अहा ने रिलीज कर दिया है। प्रोमो सामने आने के बाद से ही तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार प्रभास के लुक्स की चर्चा है। ज्यादा हैरान कर देने वाली खबर उनकी शर्ट को लेकर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार प्रभास ने इस शो में बेहद सिंपल शर्ट पहनी थी। जिसकी कीमत अब फैंस को हैरान कर दे रही है।
प्रभास ने पहनी थी 15 हजार की शर्ट
टॉलीवुड स्टार प्रभास इस दौरान राल्फ लॉरेन (Ralph Lauren) ब्रांड की शर्ट पहनकर पहुंचे थे। जिसकी कीमत 12-15 हजार रुपये की बीच बताई जा रही है। वैसे, फिल्मी दुनिया के सितारों के लिए महंगी शर्ट पहनना बड़ी बात नहीं होती। अक्सर सितारे हजारों नहीं बल्कि लाखों रुपये अपनी ड्रेसेस पर खर्च करते हैं। जबकि, सुपरस्टार प्रभास जो करीब 100 करोड़ रुपये बतौर फीस लेते हैं। उनके लिए लाखों रुपये की शर्ट कैरी करना मुश्किल नहीं है। ऐसे में लोग हैरान है कि एक्टर ने इतनी सस्ती शर्ट क्यों पहनी थी। दरअसल, फिल्म स्टार प्रभास एक डाउन टू अर्थ शख्स माने जाते हैं। जो अपनी मेहमाननवाजी से लोगों का दिल जीत लेते हैं। मगर फिल्म स्टार प्रभास की सिंपलिसिटी फैंस का दिल जीत ले गई। ऐसे में फैंस एक्टर की उम्मीद के उलट इस सिंपल शर्ट की वजह से हैरान हो गए हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगे प्रभास
देश के सबसे बड़े पैन इंडिया स्टार प्रभास इन दिनों कई फिल्मों में बिजी हैं। फिल्म स्टार जल्दी ही निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म स्टार स्पिरिट और सालार में भी नजर आएंगे। सुपरस्टार प्रभास की इन 3 बड़ी फिल्मों पर फैंस की भी नजरें टिकी हुई हैं। तो क्या आप सुपरस्टार प्रभास की इन फिल्मों को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।

Next Story