
x
Entertainment मनोरंजन : पैन-इंडिया फिल्म 'द राजा साब' का टीजर लॉन्च सोमवार सुबह हैदराबाद के फेमस प्रसाद मल्टीप्लेक्स में बड़े ही धूमधाम से किया गया। दिलचस्प बात ये रही कि इस भव्य आयोजन में अभिनेता प्रभास खुद मौजूद नहीं थे, फिर भी उनके चाहने वालों की दीवानगी कम नहीं हुई।
करीब 300 फैंस की भीड़ ने थिएटर के बाहर प्रभास के कटआउट को दूध से नहलाया, नारे लगाए और जमकर डांस किया। टीजर लॉन्च के मौके पर फैंस का कहना था कि अगर इस इवेंट में फ्री एंट्री होती, तो पूरे इलाके की सड़कें भर जातीं। एक फैन ने कहा, ‘पास की वजह से भीड़ सीमित रही, वरना ये नजारा और भी बड़ा होता।’ इवेंट की शुरुआत से पहले लगभग 30 फीट ऊंचा प्रभास का कटआउट लॉन्च किया गया, जो पूरे समारोह का केंद्र बना रहा।
‘द राजा साब’ को लेकर प्रभास के फैंस बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि ये फिल्म उन्हें एक बार फिर प्रभास के चिर-परिचित चार्म और पुराने अंदाज की याद दिलाती है। लंबे समय से एक्शन रोल करते आ रहे प्रभास इस बार हॉरर-कॉमेडी में नजर आने वाले हैं, जो उनके फैंस के लिए एक नई लेकिन रोमांचक पेशकश है।
फिल्म के टीजर में प्रभास एक बार फिर अपने शानदार एक्शन और अभिनय से फैंस का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में प्रभास लोगों को हंसाते हुए भी नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में डायलॉग्स भी लग रहे हैं।
Tagsप्रभासटीज़रधमालफैंसभव्यजश्नprabhasteaserdhamalfansgrandcelebrationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





