मनोरंजन

प्रभास ने मिलाया पुष्पा निर्देशक सुकुमार संग हाथ, अल्लू अर्जुन के बाद फिर हिलाएंगे हिंदुस्तान

Rounak Dey
31 Dec 2022 6:10 AM GMT
प्रभास ने मिलाया पुष्पा निर्देशक सुकुमार संग हाथ, अल्लू अर्जुन के बाद फिर हिलाएंगे हिंदुस्तान
x
सुपरस्टार प्रभास की सिल्वर स्क्रीन पर दमदार वापसी के लिए एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।
: साल 2022 सुपरस्टार प्रभास के लिए खास अच्छा नहीं गया। इस साल सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) ने राधे श्याम जैसी बड़ी फ्लॉव फिल्म दी। इसके बाद उनकी फिल्म आदिपुरुष को लेकर भी लोगों की भावनाएं आहत हो गई। जिसकी वजह से साल 2022 में उनकी इस फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद काफी आलोचना हुई। अब सुपरस्टार प्रभास की नजर साल 2023 पर है। इस साल उनकी मचअवेटेड फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) आखिरकार सिनेमाघर पहुंचने की तैयारी कर रही है। साथ ही निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म सालार (Salaar) भी इसी साल थियेटर पहुंचेगी। अब इस बीच एक्टर प्रभास को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आ रही है।
प्रभास ने मिलाया पुष्पा निर्देशक सुकुमार संग हाथ
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार प्रभास ने अब अपनी अगली फिल्म के लिए पुष्पा निर्देशक सुकुमार के साथ हाथ मिलाया है। सुनने में आया है कि ये फिल्म साल 2024 तक फ्लोर पर पहुंच पाएगी। पुष्पा की तरह ही ये भी एक पैन इंडिया फिल्म होगी। जिसमें प्रभास एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करते दिखेंगे। इस फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल है। फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारियों को फिलहाल गुप्त रखा गया है। इस फिल्म के नाम पर भी अभी तक पक्की मुहर नहीं लगी है। ऐसे में प्रभास और सुकुमार का साथ आना एक और सुपरहिट फिल्म का इशारा दे रहा है।
इन फिल्मों में बिजी हैं प्रभास
दिलचस्प बात ये है कि सुपरस्टार प्रभास इन दिनों कई बड़ी फिल्मों में बिजी हैं। वो इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स के साथ काम कर रहे हैं। सुपरस्टार प्रभास के हाथ तानाजी फेम निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष के अलावा, केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील की सालार, कबीर सिंह फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट, महानती निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म प्रोजेक्ट के और निर्देशक मारुति की फिल्म राजा डीलक्स भी है। अब प्रभास पुष्पा निर्देशक सुकुमार के साथ भी हाथ मिला रहे हैं। तो क्या आप सुपरस्टार प्रभास की सिल्वर स्क्रीन पर दमदार वापसी के लिए एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।

Next Story