मनोरंजन

प्रभास की फिल्म 'राधेश्याम' 100 करोड़ से अधिक क्लब में हुई शामिल

Subhi
15 March 2022 11:26 AM IST
प्रभास की फिल्म राधेश्याम 100 करोड़ से अधिक क्लब में हुई शामिल
x
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म राधेश्याम ने वल्र्ड वाइड ग्रॉस 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर राधे श्याम 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म राधेश्याम ने वल्र्ड वाइड ग्रॉस 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर राधे श्याम 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 3000 से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

राधेश्याम ने 119 करोड़ रुपए का वल्र्ड वाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबलन ने बताया कि राधे श्याम इस साल की सबसे बड़ी इंडियन ओपनर फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन के मामले में पुष्पा और भिमला नायक का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। फिल्म राधेश्याम को पांच भाषाओं तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है।

Next Story