मनोरंजन

प्रभास ने किया दिल्ली में रावण दहन, विवादों के बीच डायरेक्टर ओम राउत भी आए नजर

Rounak Dey
6 Oct 2022 3:22 AM GMT
प्रभास ने किया दिल्ली में रावण दहन, विवादों के बीच डायरेक्टर ओम राउत भी आए नजर
x
ऐसे में उनसे अच्छा ऑप्शन तो इस बार कोई हो ही नहीं सकता था।

जहां एक तरफ 'आदिपुरुष' को लेकर चारों तरफ घमासान मचा हुआ है। वहीं इन सब से पचड़ों से दूर प्रभास दशहरा का लुफ्त उठा रहे हैं। फिल्म को लेकर चारों तरफ मेकर्स और एक्टर्स की किरकिरी हो रही है। उन सबको नजरअंदाज कर 'बाहुबली' दिल्ली की सैर पर निकले हुए हैं। बुधवार को उन्होंने तो रामलीला मैदान में रावण दहन भी किया है। जिसकी तस्वीरें अब सामने आ रही हैं।


दरअसल, हर साल दिल्ली के रामलीला मैदान में दशहरा को धूमधाम से मनाया जाता है। लव कुश रामलीला किसी बड़ी हस्ती को इनवाइट करते हैं और उनसे राणव दहन करवाते हैं। इस साल उन्होंने Adipurush के एक्टर प्रभास (Prabhas) को न्यौता दिया। वो इसलिए क्योंकि एक्टर 12 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही फिल्म में भगवान राम बने हैं। ऐसे में उनसे अच्छा ऑप्शन तो इस बार कोई हो ही नहीं सकता था।



Next Story