मनोरंजन

Project K में साथ नजर आएंगे प्रभास और अमिताभ बच्चन, बोले- यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा

Rounak Dey
21 Feb 2022 8:38 AM IST
Project K में साथ नजर आएंगे प्रभास और अमिताभ बच्चन, बोले- यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा
x
इस फिल्म में अमिताभ और प्रभास के साथ ही दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं।

अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार प्रभास जल्द ही एक साथ नजर आने वाले हैं। महानायक अमिताभ के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर प्रभास काफी रोमांचित है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि, इस साइंस-फिक्शन का अभी तक नाम तय नहीं हुआ है। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए प्रभास के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उन्हें प्रतिभाशाली और विनम्र कलाकार बताया। वहीं प्रभास ने लिखा कि, लेजेंडी अमिताभ बच्चन के साथ काम करना मेरे लिए किसी सपने की तरह है।

अमिताभ बच्चन ने लिखा, पहला दिन...पहला शॉट...पहली फिल्म 'बाहुबली' प्रभास के साथ...उनका ऑरा, उनकी प्रतिभा और उनकी विनम्रता का साथ पाना बहुत सम्मान की बात है...सीखने के लिए आत्मसात करना!!।
प्रभास ने अमिताभ की थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा, "यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। फिल्म का पहला शॉट लेजेंड्री अमिताभ बच्चन सर के साथ!। निर्देशक नाग अश्विन की इस फिल्म में अमिताभ और प्रभास के साथ ही दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं।
Next Story