मनोरंजन

अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' का दमदार ट्रेलर रिलीज, PM मोदी को लेकर कही यह बात

jantaserishta.com
9 May 2022 1:21 PM IST
अक्षय कुमार की पृथ्वीराज का दमदार ट्रेलर रिलीज, PM मोदी को लेकर कही यह बात
x

नई दिल्ली: हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित फिल्म 'पृथ्वीराज' जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म में अक्षय कुमार वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान के लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के साहसी कारनामों को पर्दे पर दिखाया जाएगा. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. खिलाड़ी कुमार की इस ऐतिहासिक फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है.

अक्षय कुमार को पर्दे पर पृथ्वीराज चौहान के रूप में देखने के लिए फैंस बेकरार हैं. वहीं, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में अक्षय कुमार से पूछा गया कि क्या वो अपनी फिल्म थिएटर में रिलीज होने के बाद प्रधानमंत्री को दिखाना चाहेंगे? इस सवाल पर रिएक्ट करते हुए अक्षय ने कहा- मैं क्या दिखाना चाहूंगा. अगर उनको देखनी होगी तो वो अपने आप ही देख लेंगे. मैं कौन होता हूं दिखाने वाला. अक्षय के इस जवाब पर सभी लोग हंसते लगते हैं.
इसके अलावा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार ने इस फिल्म का हिस्सा होने पर खुद को लकी भी बताया है. इतने बड़े योद्धा की कहानी करके अक्षय खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. अक्षय कुमार ने कहा- मुझे इस इंडस्ट्री में 30 साल हो गए हैं. इतनी बड़ी ऐतिहासिक फिल्म मैंने कभी नहीं की. जब पता चला कि इतना बड़ा रोल करना है तो ये मेरे लिए गर्व की बात थी. ऐसा लगा कि जीवन सफल हुआ. इतने बड़े योद्धा की कहानी मैं कर रहा हूं.
पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर आधार‍ित यह फिल्म उनके जीवन के दो पन्नों को दिखाएगी. फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान की वीरता को पर्दे पर उतारेंगे. इनके अलावा मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर संयोगिता के रोल में नजर आएंगी. संजय दत्त और सोनू सूद भी फिल्म में अहम किरदार निभाते दिखेंगे. फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब देखने वाली बात होगी कि इसे दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story