मनोरंजन

पॉवरफुल कपल! जाने कितनी है विराट और अनुष्का की संपत्ति और कमाई

jantaserishta.com
20 Jan 2021 4:38 PM IST
पॉवरफुल कपल! जाने कितनी है विराट और अनुष्का की संपत्ति और कमाई
x

हर कोई जानना चाहता है कि आखिर बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के सबसे पॉवरफुल कपल में से एक विराट और अनुष्का कितना कमाते हैं और उनकी प्रॉपर्टी कितनी है. आज इसी बारे में आपको बताते हैं.

विराट और अनुष्का भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में से एक हैं. 2019 में फोर्ब्स मैगजीन ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्स की जो लिस्ट जारी की थी उसमें विराट कोहली नंबर वन थे. फोर्ब्स ने बताया था कि 2019 में विराट ने 253 करोड़ की कमाई की थी. वहीं अनुष्का शर्मा इस लिस्ट में 21वें नंबर पर थीं. GQ में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली करीब 900 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं.
वहीं, अनुष्का शर्मा ने साल 2019 में कुल 28.67 करोड़ इनकम हासिल की. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अभिनेत्री करीब 350 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं. दोनों की प्रॉपर्टी को कंबाईन करें तो ये कपल करीब 1200 करोड़ रुपये का मालिक है.
अनुष्का शर्मा एक फिल्म के करीब 12-13 करोड़ फीस लेती हैं. फिल्मों के अलावा अनुष्का का अपना प्रोडक्शन हाउस है. उनका अपना Clothing ब्रांड भी है और बहुत सारे एड के जरिए भी वो पैसे कमाती हैं.
कहां-कहां से कमाते हैं विराट कोहली
विराट की ज्यादातर कमाई क्रिकेट और उससे जुड़े एड से होती है. BCCI से ये एक्टर करीब सात करोड़ की सैलरी हर साल लेते हैं. IPL में भी सबसे महंगे खिलाड़ी विराट ही हैं जो करीब 17 करोड़ रुपये लेते हैं. इसके अलावा मान्यवर, टिसॉट और मिंत्रा जैसे कई बड़े ब्रांड्स को विराट इंडोर्स करते हैं. विराट के दो रेस्टोरेंट भी हैं जहां से उनकी अच्छी कमा होती है.
शादी से पहले दोनों सितारों ने मिलकर मुंबई के वर्ली में 34 करोड़ का आलीशान घर खरीदा था. इसके अलावा गुड़गांव में भी करीब 80 करोड़ की इनकी प्रॉपर्टी है.
आपको बता दें कि हाल में ये कपल पैरेंट्स बना है. 11 जनवरी को पापा बनने की खुशखबरी देते हुए विराट कोहली ने लिखा, ''हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. हम आपके प्यार और शुभकामानओं के लिए दिल से आभारी हैं. अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं.''

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story