मनोरंजन

पॉवर जोड़ी विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी का ग्लोबल ह्यूमैनिटी टूर'' हुआ सक्सेसफुल

Neha Dani
20 Jun 2022 3:45 PM GMT
पॉवर जोड़ी विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी का ग्लोबल ह्यूमैनिटी टूर हुआ सक्सेसफुल
x
प्रोडक्शन हाउस 'आई एम बुद्धा फाउंडेशन' के तहत बनी फिल्मों में ये साफ नजर आता है।

विवेक अग्निहोत्री का मोस्ट एंबिशियस 'ह्यूमैनिटी टूर' आखिरकार ब्रिटेन में पूरा हो गया है। बता दें, निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री और प्रोड्यूसर-एक्टर पल्लवी जोशी ने इस टूर की शुरूआत भारतीय संस्कृति के बारे में दुनिया को शांति का संदेश देने और एजुकेट करने के लिए की थी। 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम का खुले दिल से स्वागत करने के लिए यूके को धन्यवाद देते हुए, शानदार भारतीय निर्देशक, विवेक अग्निहोत्री कहते हैं, "धन्यवाद यूनाइटेड किंगडम"

इस टूर के दौरान विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी ने नेहरू सेंटर लंदन, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, इंपीरियल कॉलेज, एडिनबर्ग, लायंस क्लब बर्मिंघम, स्कॉटिश ज्यूइश हेरिटेज सेंटर, स्कॉटलैंड, ग्लासगो स्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम की संसद, हाउस ऑफ लॉर्ड्स, यूके स्पीकर्स कॉर्नर और हाइड पार्क, लंदन में भाषण दिया।

समाज और मानव जाति को वापस देने की विजन के साथ, सच्चाई बताने वाली फिल्म के निर्माताओं ने 'ह्यूमैनिटी टूर' शुरू किया है। इसका एजेंडा उनकी इनस्पाइरिंग स्पीच के जरिए दुनिया में भारत की समृद्ध संस्कृति के बारे में प्यार और जागरूकता फैलाना और 5000 साल की भावनाओं और शांति संदेशों को उजागर करना है। 'ह्यूमैनिटी टूर' में कुछ प्रभावशाली स्क्रीनिंग होंगी, जिसमें ज्यूइश म्यूजियम का दौरा भी शामिल है।
बता दें, विवेक अग्निहोत्री को एक पॉवरफुल थॉट लीडर के रूप में जाना जाता हैं। वहीं पल्लवी जोशी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे शक्तिशाली महिला निर्माता हैं, जिनके पास रियल लाइफ और चैलेंजिंग सब्जेक्ट्स पर फिल्में बनाने की गट, विजन और हिम्मत है और जो इनके प्रोडक्शन हाउस 'आई एम बुद्धा फाउंडेशन' के तहत बनी फिल्मों में ये साफ नजर आता है।

Next Story