मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला मौत का राज, समर सिंह की तलाश में जुटी पुलिस

Neha Dani
30 March 2023 5:22 AM GMT
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला मौत का राज, समर सिंह की तलाश में जुटी पुलिस
x
जिसके बाद दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
भोजपूरी एक्ट्रेस आकांक्षा दूबे मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। 26 मार्च को फांसी के फंदे पर लटकी मिली आकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसमें मौत का कारण फंदे पर लटकने को बताया गया है। एक्ट्रेस के शरीर पर भी कोई निशान नहीं मिला हैं। हालांकि, पुलिस को एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड व सिंगर समर सिंह पर सुसाइड के लिए उकसाने का शक है।
समर सिंह पर सुसाइड के लिए उकसाने का शक
पुलिस ने बताया है कि प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि आकांक्षा दुबे और भोजपुरी सिंगर समर सिंह लिव इन रिलेशन में खे। दोनों वाराणसी के टकटकपुर इलाके में स्थित समर सिंह के घर में ही रहते थे। पुलिस ने संभावना जताई है कि दोनों का ब्रेकअप हुआ होगा। जिस वजह से आकांक्षा डिप्रेशन में आ गई होंगी और उन्होंने सुसाइड का कदम उठाया होगा। पुलिस की मांने तो समर की वजह से आकांक्षा पर मेंटल दबाव पड़ा होगा।
एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप
शक के आधार पर पुलिस की कई टीमें आरोपी समर सिंह को और उसके भाई संजय सिंह की तलाश में जुटी हुई हैं। दोनों ही आकांक्षा की मौत के बाद से फरार हैं। पुलिस के अलावा, आकांक्षा की मां मधु दुबे ने समर सिंह और संजय सिंह पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Next Story