मनोरंजन

पूनम पांडे का बर्थडे: विवादों में रहकर खूब कमाया नाम, इस वजह से गूगल ने किया था बैन

jantaserishta.com
11 March 2022 8:56 AM IST
पूनम पांडे का बर्थडे: विवादों में रहकर खूब कमाया नाम, इस वजह से गूगल ने किया था बैन
x

नई दिल्ली: पूनम पांडे इन दिनों कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के रिएलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) में नजर आ रही हैं। शो के दौरान ही पूनम पांडे ने कई ऐसे विवादित बयान दे डाले हैं कि लोगों के होश उड़ चुके हैं। बता दें कि आज पूनम पांडे का जन्मदिन (Poonam Pandey Birthday) है और इस खास मौके पर याद करेंगे उस वाकये को जब 6 साल पहले गूगल ने पूनम पांडे को बैन ही कर दिया था। इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। ऐसा क्यों किया गया था? गूगल ने किसी को लेकर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया था? जानते हैं लाइव हिंदुस्तान की इस रिपोर्ट में...

पूनम पांडे का नाम हमेशा से विवादों में ही रहा है। साल 2017 में उन्होंने अपना एप लॉन्च किया था। इस एप पर पूनम अपने बोल्ड वीडियो शेयर किया करती थी। देखते ही देखते इस एप को लेकर खूब विवाद होने लगा। गूगल की ओर से इस पर कड़ा एक्शन लिया गया है और इसे प्ले स्टोर से हटा दिया गया। बता दें कि इस एप का नाम पांडे एप था।
हनीमून के दौरान ही पूनम पांडे ने पति सैम को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उनका कहना था कि हनीमून के दौरान सैम ने मारपीट की थी। मामला इतना बढ़ गया था कि सैम को जेल के चक्कर भी काटने पड़ गए थे। कंगना रनौत के शो पर भी पूनम ने पति को लेकर कई ऐसी बातें कही हैं जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।
पूनम पांडे हमेशा इस बात को बार-बार दोहराती हैं कि इंडस्ट्री के लोग उन्हें काम नहीं देते हैं। इसके बावजूद उन्होंने करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं जिनको लेकर खूब विवाद भी हुए थे। इस लिस्ट में नशा, द जर्नी ऑफ कर्मा, मालिनी एंड कम्पनी और गलती सिर्फ तुम्हारी जैसी फिल्मों के नाम शाम हैं। द जर्नी ऑफ कर्मा में पूनम पांडे ने शक्ति कपूर के साथ कई बोल्ड सीन दिए थे। आपको बता दें कि पूनम पांडे ने कई तमिल फिल्मों में भी काम किया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story