मनोरंजन

मौत की अफवाह के बाद पहली बार नजर आयी पूनम पांडे,

Om Prakash
22 Feb 2024 1:31 PM GMT
मौत की अफवाह के बाद पहली बार नजर आयी पूनम पांडे,
x
पूनम पांडे बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया हैंडल से बताया गया था कि सर्वाइकल कैंसर से अभिनेत्री का निधन हो गया है, लेकिन एक बाद बाद ही साफ हो गया है कि यह महज एक पब्लिसिटी स्टंट है। इसके बाद अभिनेत्री ने सामने आकर सफाई भी दी, लेकिन लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया।
पूनम पांडे
अफवाह उड़ाने के बाद गुरुवार को अभिनेत्री पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। एथनिक लुक में वे हाथ में पूजा की थाल लिए मंदिर पहुंचीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूनम काफी खुश नजर आ रही हैं। हालांकि, एक पैपराजी की ओर से पोस्ट की गई इस क्लिप पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये अंडरटेकर की बहन हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अब सच में इन्हें देखकर लगेगा कि ये भूत हैं।" वहीं, एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए इसे पुनर्जन्म करार दिया।
देश में सनसनी फैल गई थी। फैंस समेत बॉलीवड के कई सेलेब्स ने उनके निधन की खबर सुनकर उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी थी। इनमें कंगना रणौत और अनुपम खेर जैसे कलाकार भी शामिल थे। हालांकि, जब उनकी मौत की खबर झूठी निकली तो इंडस्ट्री के कई लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की। टीवी क्वीन एकता कपूर समेत कई सितारों ने उन्हें इस पब्लिसिटी स्टंट के लिए कड़ी फटकार लगाई थी। इस मामले में उन पर कई लोगों ने केस दर्ज कराने की भी मांग की है।
Next Story