मनोरंजन

पूनम दुबे को सोशल मीडिया मैनेजर ने दिया धोखा, दर्ज कराई FIR

Triveni
9 Jun 2021 9:46 AM GMT
पूनम दुबे को सोशल मीडिया मैनेजर ने दिया धोखा, दर्ज कराई FIR
x
पूनम दुबे (Poonam Dubey) भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| पूनम दुबे (Poonam Dubey) भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री को अब तक कई हिट फिल्में दी हैं। यही नहीं दर्शक भी पूनम दुब्ये की हॉटनेस और एक्टिंग के कायल हैं। पूनम पांडे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें लगभग 10 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ी एक खबर सभी के बीच शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया मैनेजर देवेंद्र गुप्ता (Devendra Gupta) के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगते हुए शिकायत दर्ज की है।


पूनम दुबे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेनेजर देवेंद्र गुप्ता की फोटो भी शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है, 'ये बी फिल्म्स डिजिटल मीडिया का बंदा है। इसे मैंने मेरा फेसबुक मैनेज करने को दिया था। अब ये ना तो मेरा पेआउट अकाउंट दे रहा है और ना मेरे पैसे। इसने मेरा अकाउंट जनवरी 2020 से अप्रैल 2021 तक हैंडल किया है बिना मुझे बताए मेरे अकाउंट के ओनरशिप के लिए फेसबुक से क्लेम कर के ओनरशिप और पेआउट अकाउंट अपने नाम कर लिया है। जब मुझे पता चला, मैंने बोला तो इसने पहले एक महीने का टाइम लिया और बोला सब ठीक कर देता हूं लेकिन 16 मई के बाद ना ये मेरा फोन उठा रहा है ना मैसेज का रिप्लाई कर रहा है।'
पूनम पांडे के इस पोस्ट को देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस देवेंद्र को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। पूनम पांडे ने देवेंद्र के साथ हुई चैट का भी स्क्रीनशॉट शेयर किया है। बीते दिनों ही पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को बताया था कि उनके फेसबुक पर 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो पूनम ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'कल्लु की दुल्हनिया' (Kalli Ki Dulhaniya) का पोस्टर जारी किया था। निर्माताओं ने फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग उत्तर प्रदेश के अयोध्या में की है। 'कल्लु की दुल्हनिया' में मणि भट्टाचार्य, सोनालिका प्रसाद, रक्षा गुप्ता, जोया खान और अहाना भारद्वाज जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देंगे। यह चंदन उपाध्याय द्वारा निर्देशित और मुकेश गुप्ता द्वारा निर्मित है। निर्माताओं ने अभी तक फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है।


Next Story