मनोरंजन

पूनम दुबे को खुद से हुआ प्यार, बोलीं- 'जानती हूं मैं क्या हूं'

Neha Dani
18 Oct 2022 5:14 AM GMT
पूनम दुबे को खुद से हुआ प्यार, बोलीं- जानती हूं मैं क्या हूं
x
बताते चलें कि अबतक पूनम के इस वीडियो को 1 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
Poonam Dubey New Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस पूनम दुबे (Poonam Dubey) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस की अदाओं का हर कोई दीवाना हैं। बता दें कि पूनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी बीच पूनम का एक नया वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। दरअसल, पूनम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने लटके झटके दिखाती नजर आ रही हैं। क्लिप में एक्ट्रेस 'Tumsa Koi Pyaara' गाने पर वॉक करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वो लंहगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस पूनम के इस वायरल क्लिप को खूब पसंद कर रहे हैं। बताते चलें कि अबतक पूनम के इस वीडियो को 1 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।



Next Story