मनोरंजन
पूनम दुबे ने धड़काया फैंस का दिल, देखिए एक्ट्रेस के ये किलर पोज
Rounak Dey
12 Jan 2023 10:54 AM IST

x
उनकी एक बार भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी से विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों ने ही एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा था।
Poonam Dubey Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में जब भी बोल्डनेस की बात होती है तो पूनम दुबे का नाम जरूर आता है। पूनम दुबे की खूबसूरती के आगे मोनालिसा भी पानी भरती नजर आती है। इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी पूनम दुबे हर मामले में कड़ी टक्कर देती हैं। बता दें कि पूनम दुबे अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बेशर्म रंग गाने पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बिकिनी में अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। पूनम का ये बोल्ड अवतार देख फैंस की सांसे थम गई थीं। इस बीच पूनम ने एक बार फिर हॉटनेस का तड़का लगाया है। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे फैंस बार-बार देख रहे हैं।
पूनम दुबे ने धड़काया फैंस का दिल
भोजपुरी अदाकारा पूनम दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई हैं। इस फोटोशूट से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसे देख सभी लोग घायल हो गए हैं। पूनम दुबे की ऐसी तस्वीरें पहले किसी ने नहीं देखी होगी। एक्ट्रेस ने इस बार ये ठान लिया है कि वो ठंड में भी इंटरनेट का तापमान हाई कर देंगी। व्हाइट शर्ट को कंधे से सरका, खुले बालों में पूनम किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। पूनम का ये वीडियो इंटरनेट पर आग ती तरह फैल रहा है। फैंस इस क्लिप पर जमकर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।
बताते चलें कि पूनम दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे देख फैंस क्रेजी हो जाते हैं। पूनम दुबे का विवादों से भी गहरा नाता है। उनकी एक बार भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी से विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों ने ही एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा था।
TagsRelationship with publiclatest newsrelationship with public newsrelationship with public news webdeskrelationship with publictoday's big newstoday's important newsrelationship with public Hindi newsbig news of relationship with publiccountry-world ki newsstate wise newshind newstoday's newsbig newspublic relation new newsdaily newsbreaking newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Next Story





